मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों ने दिया इस्तीफा - Update Now News

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों ने दिया इस्तीफा

 

नई दिल्ली। दिल्ली के गिरफ्तार मंत्रियों- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आप के सूत्र के मुताबिक, अहम विभागों को संभाल रहे दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सीएम कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं। सिसोदिया, जिन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को 5 मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया, उनके पास वित्त और शिक्षा सहित 18 विभाग थे। उनके पास स्वास्थ्य का प्रभार भी था, जो पहले जैन के पास था, लेकिन जैन 10 महीने से जेल में हैं। मंत्रियों का इस्तीफा दिल्ली भाजपा की मांग के बाद आया कि जेल में बंद मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए।उधर, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को 2021-22 दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जानकारी हासिल करने में मुश्किल हो रही है। सीबीआई के सूत्र ने कहा कि मंगलवार को एजेंसी के अधिकारियों ने सिसोदिया से उन फाइलों और दस्तावेजों के बारे में पूछा, जिन्हें उन्होंने उनके कंप्यूटर से लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर इसे चुनावी बिल” करार दिया -कांग्रेस नेता ने चेताया- पहली स्ट्राइक गैस पर, अगली स्ट्राइक पेट्रोल-डीज़ल पर होगी नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार […]

नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल के राजदूत डॉ. शर्मा का कार्यकाल समाप्त -विदाई मुलाकात में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की योगदान की सराहना नई दिल्ली । भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इस अवसर पर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने उनसे विदाई […]