CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गाए फाग के गीत - Update Now News

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गाए फाग के गीत

गोरखपुर। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरक्षनगरी उमंग, उल्लास और सामाजिक समरसता के रंगों में सराबोर रही। सीएम की मौजूदगी में होलिकोत्सव के रंग सुबह से शाम तक खूब खिलखिलाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिकादहन भस्म के तिलक से हुई। होली पर्व पर यह गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा का हिस्सा है। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के अन्य साधु-संतों ने भी होलिकादहन भस्म का तिलक लगाया। होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचे और वहां मौजूद भक्तों, श्रद्धालुओं पर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली। मंदिर के चबूतरे पर भक्तों ने खूब फाग गीत गाए । सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया। सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं देने के बाद सीएम पाण्डेयहाता से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा का नेतृत्व करने चले गए।

×
Date : 09 March 2023 Posted By : EDITOR
CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में गाए फाग के गीत
News Image

गोरखपुर। होली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गोरक्षनगरी उमंग, उल्लास और सामाजिक समरसता के रंगों में सराबोर रही। सीएम की मौजूदगी में होलिकोत्सव के रंग सुबह से शाम तक खूब खिलखिलाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होलिकोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर होलिकादहन भस्म के तिलक से हुई। होली पर्व पर यह गोरक्षपीठ की विशिष्ट परंपरा का हिस्सा है। पीठाधीश्वर के साथ ही मंदिर के अन्य साधु-संतों ने भी होलिकादहन भस्म का तिलक लगाया। होलिकादहन स्थल से मुख्यमंत्री योगी श्रीनाथ जी मंदिर पहुंचे और वहां मौजूद भक्तों, श्रद्धालुओं पर अबीर गुलाल उड़ाकर होली खेली। मंदिर के चबूतरे पर भक्तों ने खूब फाग गीत गाए । सीएम योगी ने भी कुछ देर वहां रुककर फाग का आनंद उठाया। सबको होली की बधाई व शुभकामनाएं देने के बाद सीएम पाण्डेयहाता से निकलने वाली भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा का नेतृत्व करने चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]