गुजरात के साबरमती आश्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री - Update Now News

गुजरात के साबरमती आश्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने राजभवन में आयोजित होली उत्सव समारोह में भाग लिया। भारत शिक्षा संबंध कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा- भारत में ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों की उपस्थिति भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा और करीब लाकर ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा प्राप्त करने के नए रास्ते खोलेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा-PM मोदी के नेतृत्व में आज गुजरात देश के विकास का ग्रोथ इंजन है। मुझे विश्वास है कि द्विपक्षीय संबंध और संघीय समझौते का विशेष लाभ गुजरात को भी मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों देशों ने 10 से अधिक सामरिक केंद्र में संभावित सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया है।

×
Date : 09 March 2023 Posted By : EDITOR
गुजरात के साबरमती आश्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
News Image

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

अहमदाबाद। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने यहां साबरमती आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी थे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस ने अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने राजभवन में आयोजित होली उत्सव समारोह में भाग लिया। भारत शिक्षा संबंध कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा- भारत में ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों की उपस्थिति भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा और करीब लाकर ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा प्राप्त करने के नए रास्ते खोलेगी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा-PM मोदी के नेतृत्व में आज गुजरात देश के विकास का ग्रोथ इंजन है। मुझे विश्वास है कि द्विपक्षीय संबंध और संघीय समझौते का विशेष लाभ गुजरात को भी मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों देशों ने 10 से अधिक सामरिक केंद्र में संभावित सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]

मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प

📰 Generate e-Paper Clip मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कूटी की सौगात, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सपनों को पंख देने संसाधन उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में 7,400 से अधिक […]