सरकार, न्यायपालिका के बीच मतभेदों को टकराव नहीं माना जा सकता : रिजिजू - Update Now News

सरकार, न्यायपालिका के बीच मतभेदों को टकराव नहीं माना जा सकता : रिजिजू

 

चेन्नई। लोकतंत्र में मतभेदों को अपरिहार्य बताते हुए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेदों को टकराव नहीं माना जा सकता है। उन्होंने सरकार और न्यायपालिका के बीच किसी भी टकराव से इनकार किया। केंद्रीय कानून मंत्री मायलादुत्रयी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे। इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और मद्रास उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी राजा उपस्थित थे। सरकार और न्यायपालिका के बीच मतभेदों पर कुछ मीडिया रिपोटरें की ओर इशारा करते हुए, रिजिजू ने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होना तय है और ये ²ष्टिकोण में अंतर के कारण हैं लेकिन परस्पर विरोधी स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, इसका मतलब सरकार और सुप्रीम कोर्ट या विधायिका और न्यायपालिका के बीच टकराव नहीं है। यह टकराव नहीं है, बल्कि केवल मतभेद हैं जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपरिहार्य हैं। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार न्यायपालिका के स्वतंत्र होने का समर्थन करती है और बेंच और बार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि एक के बिना दूसरे का काम नहीं चल सकता और अदालतों में उचित शालीनता और अनुकूल माहौल होना चाहिए। देश पर एक तानाशाह राजा का शासन नहीं है और मतभेदों को भारतीय लोकतंत्र में संकट के रूप में नहीं लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर कर दी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ – पाक ने रातभर बरसाए बम 29 लोगों की मौत का दावा इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान चलाते हुए हवाई और जमीनी हमले किए हैं, जिसमें कम से कम 29 लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया […]

भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धालु शाम को कर सकेंगे दर्शन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा की तैयारियां पूरी, श्रद्धालु शाम को कर सकेंगे दर्शन – शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने 79 प्लाटून पुलिस बल तैनात पुरी । भगवान जगन्नाथ की यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त बैठक कर यात्रा की […]