बिहार में नाबालिग लड़की की हत्या - Update Now News

बिहार में नाबालिग लड़की की हत्या

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर हमलावरों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करके एक आठ साल की बच्ची की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार रात भिलाई गांव में हुई। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गए। पीड़िता के पिता कृष्णा सिंह ने कहा, उनका रोहतास जिले के एक व्यक्ति से संपत्ति का विवाद है। उन्होंने मुझे मारने के लिए हथियारबंद लोगों को भेजा, वे जबरन मेरे घर में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें मेरी बेटी की मौत हो गई। सिंह ने कहा कि वे चार साल पहले मेरे भाई की हत्या में शामिल थे। उस समय मुझे भी गोली लगी थी, लेकिन मैं बच गया था। उन्होंने कहा, मैं निकटवर्ती रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के कुंड गांव का रहने वाला हूं। गांव के दबंगों से मेरा कुछ विवाद है। मेरी 25 एकड़ जमीन पर उनकी नजर है। उन्होंने मेरे परिवार के दो सदस्यों की हत्या कर दी है। उदवंत नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, हमने नाबालिग लड़की का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

×
Date : 26 March 2023 Posted By : EDITOR
बिहार में नाबालिग लड़की की हत्या
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]