मणिपुर हिंसा: सेना और सुरक्षाबलों के एक्शन में भारी मात्रा में मिले ऑटोमेटिक वेपन और मोर्टार, ऑपरेशन जारी - Update Now News

मणिपुर हिंसा: सेना और सुरक्षाबलों के एक्शन में भारी मात्रा में मिले ऑटोमेटिक वेपन और मोर्टार, ऑपरेशन जारी

 

इंफाल:  मणिपुर में हिंसा के बाद हालात सुधारने को लेकर सुरक्षा बलों ने पूरी ताकत लगा दी है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई तेज कर दी है और मणिपुर में बड़ी तादाद में हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं. 40 ऑटोमेटिक वेपन और मोर्टार बरामद किए गए. सुरक्षाबलों का एरिया डॉमेनेशन ऑपरेशन पहाड़ी इलाकों और घाटी में लगातार चल रहा है.मणिपुर हिंसा के बाद कई इलाकों में तनाव के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं. हिंसा के दौरान पुलिस के हथियार लूट लिए गए थे. लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए सेना, असम रायफल्स ने पुलिस और अर्धसैनिक बल के साथ मिलकर ऑपरेशन चला रखा है. इस अभियान में 40 ऑटोमेटिक वेपन, मोर्टार, एम्यूनेशन और अन्य युद्धक सामग्री बरामदगी की गई है.
गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी
गौरतलब है कि हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य के लिए शांति कायम रखने की योजना की घोषणा के एक दिन बाद मणिपुर के पांच जिलों से कर्फ्यू हटा दिया गया था. इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में भी ढील दे दी गई. गृहमंत्री अमित शाह ने हथियार लूटे जाने के बाद उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी थी. इस चेतावनी के बाद मणिपुर में 140 हथियारों को सरेंडर कर दिया गया था. एक महीने पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद पुलिस शस्त्रागार से 2,000 हथियार लूट लिए गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राखी से पहले हजारों श्रमिकों के लिए उमंग और उल्लास लेकर आई संबल योजना की राशि प्रदेश के 9149 संबल हितग्राहियों को मिली 203 करोड़ रुपए अनुग्रह सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2.0 के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री […]

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी UNN: पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। […]