Odisha Train Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हुई, पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा - Update Now News

Odisha Train Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हुई, पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 पहुंच गई. देश के सबसे भीषण रेल हादसों में शामिल इस दुर्घटना में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. रेल मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, घायलों में 56 को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 747 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं. इस हादसे को देश के सबसे भीषण रेल हादसों में एक बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे वहां पहले से खड़ी एक मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए, जिसके बाद पीछे से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन हादसे के कारण जमीन में धंस गए एक डिब्बे को शनिवार को क्रेन और बुलडोजर की मदद से ऊपर लाने की कोशिश की गई. यह आखिरी डिब्बा है, जिस तक बचावकर्ता अभी तक पहुंच नहीं पाए थे. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का यह डिब्बा एक अन्य ट्रेन के डिब्बे के उसके ऊपर गिरने के कारण धंस गया है और उसे निकाले जाने के बाद मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार अपराह्न भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बालासोर पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान के साथ रेल दुर्घटना स्थल का जायजा लिया.

×
Date : 04 June 2023 Posted By : EDITOR
Odisha Train Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हुई, पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा
News Image

नई दिल्ली : ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 पहुंच गई. देश के सबसे भीषण रेल हादसों में शामिल इस दुर्घटना में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. रेल मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, घायलों में 56 को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 747 यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं. इस हादसे को देश के सबसे भीषण रेल हादसों में एक बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे वहां पहले से खड़ी एक मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतर गए, जिसके बाद पीछे से आ रही बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन हादसे के कारण जमीन में धंस गए एक डिब्बे को शनिवार को क्रेन और बुलडोजर की मदद से ऊपर लाने की कोशिश की गई. यह आखिरी डिब्बा है, जिस तक बचावकर्ता अभी तक पहुंच नहीं पाए थे. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन का यह डिब्बा एक अन्य ट्रेन के डिब्बे के उसके ऊपर गिरने के कारण धंस गया है और उसे निकाले जाने के बाद मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार अपराह्न भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बालासोर पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान के साथ रेल दुर्घटना स्थल का जायजा लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]