India reaches Super-4 of Asia Cup: Beats Nepal by 10 wickets

भारत एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचा: नेपाल को 10 विकेट से हराया

 

कैंडी : टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब टीम का मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ने सोमवार को नेपाल की टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत के नाम 3 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप से पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। नेपाल दोनों मैच हारकर बाहर हो गया। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। जवाब में भारत ने 2.1 ओवर में 17 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। ऐसे में अंपायर्स ने भारत को DLS मैथड के तहत 23 ओवर में 145 रन का रिवाइज्ड टारगेट दिया, जिसे रोहित-गिल की जोड़ी ने 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 74 और शुभमन गिल 63 रन पर नाबाद रहे।

×
Date : 05 September 2023 Posted By : EDITOR
भारत एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचा: नेपाल को 10 विकेट से हराया
News Image

 

कैंडी : टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब टीम का मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा। भारत ने सोमवार को नेपाल की टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत के नाम 3 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप से पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। नेपाल दोनों मैच हारकर बाहर हो गया। कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। जवाब में भारत ने 2.1 ओवर में 17 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। ऐसे में अंपायर्स ने भारत को DLS मैथड के तहत 23 ओवर में 145 रन का रिवाइज्ड टारगेट दिया, जिसे रोहित-गिल की जोड़ी ने 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 74 और शुभमन गिल 63 रन पर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

📰 Generate e-Paper Clip गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात […]

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

📰 Generate e-Paper Clip समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद नई दिल्ली। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर […]