Prime Minister Narendra Modi Chief Minister Dr Yadav

MP: विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- CM डॉ. यादव

विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश को यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभ दिलाने में देश में प्रथम स्थान पर लाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में वीसी के माध्यम से हितग्राहियों से किया संवाद
ग्वालियर और सागर जिले के हितग्राहियों से किया संवाद
यात्रा को सफल बनाने के लिए दिए निर्देश

भोपाल : विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने वाली यात्रा से विकास का कारवां लगातार बढ़ता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात मंत्रालय में वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिला ग्वालियर और सागर के हितग्राहियों से संवाद के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में यात्रा के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। आगामी 26 जनवरी तक समाज को केंद्र की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की श्रीमती रामा यादव और तोड़ा बाई एवं सागर के श्री कल्याण प्रजापति और श्रीमती सीता प्रजापति से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, यात्रा का सुचारू संचालन, योजनाओं के लाभ की सूचना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से कुशलक्षेम पूछ कर उन्हें सफल और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही जिलों के जनप्रतिनिधियों से संवाद कर यात्रा की प्रगति की जानकारी ली। यात्रा के सुचारू संचालन और जन जागरूकता लाने के लिए प्रेरित भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा के संचालन में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता में लगातार उत्साह बनाए रखें और उन्हें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सतत रूप से दे। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें, इसका विशेष ध्यान रखें। यात्रा की प्रगति की सतत मॉनिटरिंग करें। यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये पूर्ण समर्पण से कार्य करें और मध्यप्रदेश को यात्रा के दौरान हितग्राहियों को लाभ दिलाने में देश में प्रथम स्थान पर लाएं।
इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, नरियावली विधानसभा से विधायक श्री प्रदीप लारिया, अपर मुख्य सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरुण शमी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

×
Date : 10 January 2024 Posted By : EDITOR
MP: विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली यात्रा- CM डॉ. यादव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]