BJP divided on the basis of religion and Congress is Rahul Gandhi

MP: भाजपा ने धर्म और जाति में बांटा, कांग्रेस जोड़ने में जुटी है – राहुल गांधी

 

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे दिन भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि लोगों को भाजपा ने धर्म और जाति की राजनीति से बांट दिया है।
राहुल गांधी की यात्रा ने दो मार्च को मुरैना से राज्य में प्रवेश किया था, सोमवार को यात्रा शिवपुरी से शुरू हुई। इस यात्रा के पड़ाव राघौगढ़ में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश की राजनीति में बांट दिया है। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि सब लोग एक साथ आएं। भाजपा की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है।
उन्‍होंने आगे कहा कि इस यात्रा में हमने एक और शब्द जोड़ दिया है और वह शब्द है ‘न्याय’। हमारी यात्रा का मकसद हर वर्ग को ‘न्याय’ दिलाने का है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कई प्रदेशों में नहीं पहुंच पाई थी और लोगों ने निवेदन किया था कि उनके प्रदेशों से भी यात्रा निकालनी चाहिए, इसलिए दूसरी बार यह यात्रा की जा रही है।
राहुल गांधी के साथ यात्रा में तीसरे दिन पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह और अन्य नेता नजर आए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा के पहले दिन ही शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]