Delhi coaching incident accused sent to 14 day judicial custody

दिल्ली कोचिंग हादसा : अभिषेक गुप्ता और देशराज सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 

नई दिल्ली । दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर में पानी भरने से छात्रों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राव आईएएस कोचिंग के मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस कोचिंग सेंटर हादसे के दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र नगर थाने से कोर्ट ले गई, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
दरअसल, दिल्ली में शनिवार शाम हुई बारिश से ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। पानी में डूबने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई थी। राजेंद्र नगर थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीन छात्रों की मौत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “जो दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुआ, वह इंसानों द्वारा निर्मित आपदा थी। यह हादसा नहीं हत्या थी। जिन तीन बच्चों की जान गई है, वे देश के भविष्य थे। आज सामने आ चुका है, इस हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) की ना केवल आपराधिक लापरवाही थी, इसमें भ्रष्टाचार भी था।

×
Date : 29 July 2024 Posted By : EDITOR
दिल्ली कोचिंग हादसा : अभिषेक गुप्ता और देशराज सिंह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
News Image

 

नई दिल्ली । दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित यूपीएससी कोचिंग सेंटर में पानी भरने से छात्रों की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने राव आईएएस कोचिंग के मालिक और कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस कोचिंग सेंटर हादसे के दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र नगर थाने से कोर्ट ले गई, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों समेत बिल्डिंग मैनेजमेंट, ड्रेनेज सिस्टम की देखभाल करने वाले निगमकर्मियों और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
दरअसल, दिल्ली में शनिवार शाम हुई बारिश से ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया था। पानी में डूबने से यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्रों की मौत हो गई थी। राजेंद्र नगर थाने में इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
इस घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीन छात्रों की मौत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "जो दिल्ली के राजेंद्र नगर में हुआ, वह इंसानों द्वारा निर्मित आपदा थी। यह हादसा नहीं हत्या थी। जिन तीन बच्चों की जान गई है, वे देश के भविष्य थे। आज सामने आ चुका है, इस हादसे में आम आदमी पार्टी (आप) की ना केवल आपराधिक लापरवाही थी, इसमें भ्रष्टाचार भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोवर्धन पूजा पर्व पर करेंगे उत्कृष्ट पशुपालकों का सम्मान गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को मिलेगा सम्मान प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में […]

दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त

📰 Generate e-Paper Clip दीपावली 2026: दीपावली 8 नवंबर को, जानें लक्ष्मी पूजन और सिद्धि शुभ मुहूर्त 🪔 दीपावली 2026 – लक्ष्मी-गणेश पूजन मुहूर्त प्रकाश और उल्लास का महापर्व दीपावली इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले इस महाउत्सव में माता […]