Former Foreign Minister Natwar Singh passed away

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

 

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्लीः पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कुंवर नटवर सिंह का निधन हो गया। नटवर सिंह ने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। नटवर सिंह का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि कुंवर नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1929 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। वो 2004 से लेकर 2005 के बीच यूपीए सरकार मे विदेश मंत्री भी रहे। नटवर सिंह एक भारतीय राजनायिक और राजनीतिज्ञ थे। नटवर सिंह आजादी के बाद 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए। 1984 में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने सेवा से इस्तीफा दे दिया था। नटवर सिंह का सफर काफी उतार-चढाव वाला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राज्य सरकार हमेशा श्रमिकों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राखी से पहले हजारों श्रमिकों के लिए उमंग और उल्लास लेकर आई संबल योजना की राशि प्रदेश के 9149 संबल हितग्राहियों को मिली 203 करोड़ रुपए अनुग्रह सहायता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनकल्याण योजना (संबल) 2.0 के हितग्राहियों को मुख्यमंत्री […]

पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी UNN: पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय पास आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। […]