Women's T20 World Cup-New Zealand beat India by 58 runs

विमेंस टी20 वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया

 

विमेंस टी20 वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रन से हराया

दुबई : भारत को विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 58 रन से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 161 रन का टारगेट दिया था। जवाब में भारतीय टीम 19 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत का दूसरा मुकाबला 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम इस हार के बाद ग्रुप-ए की पॉइट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम जीत के बाद टॉप पर है। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। भारत के सभी बैटर्स फेल रहे भारत की शुरुआत इस मैच में कुछ खास नहीं हुई। टीम ने पहले बॉलिंग और फील्डिंग में गलतियां की। इसके बाद पूरी बैटिंग लाइन-अप ही फेल रही। शेफाली वर्मा को ईडन कार्सन ने दूसरे ही ओवर में आउट कर दिया। वे सिर्फ 2 रन बना सकीं। कार्सन ने ही स्मृति मंधाना को भी आउट किया। मंधाना 12 रन बना सकीं। इस मुकाबले में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज 13, दीप्ति शर्मा 13, मंधाना 12,ऋचा घोष 12, पूजा वस्त्राकर 8, श्रेयंका पाटिल 7 और आशा शोभना 6 रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड के लिए रोजमेरी मैयर ने 4 विकेट झटके। ली ताहुहु ने 3, एडेन कार्सन ने 2 और अमेलिया कर ने 1 विकेट लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आयरलैंड ने पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भारत को हराया पहला टी-20 मुकाबला 34 रन से जीता; अभिषेक की फिफ्टी काम नहीं आई UNN: मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारत को दुनिया में 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने हरा दिया है। बेलफास्ट में शुक्रवार को हुए दो मैचों की सीरीज के […]

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]