Australia beat India in Women's World Cup

विमेंस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

 

विमेंस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

UNN: विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। टीम 4 में से 2 ही मैच जीत सकी। अब अगर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हरा दिया, तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल खेल पाएगी।
शारजाह में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम से ताहलिया मैक्ग्रा ने 40 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर 54 रन बनाए। बाकी बैटर्स कुछ खास नहीं कर सकीं। ऑस्ट्रेलिया से एनाबेल सदरलैंड और सोफी मोलेनिक्स ने 2-2 विकेट लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्‌डी, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलिया : ताहलिया मैक्ग्रा (कप्तान), बेथ मूनी, ग्रैस हैरिस, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, फीब लीचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलेनिक्स, मेगन शट और डार्सी ब्राउन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सरवेश कुशारे ने सिल्वर अपने नाम किया UNN: भारत की शर्मिला धनकर ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने […]

भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया 3-0 से टी-20 सीरीज जीती, वैभव सूर्यवंशी ने 81 रन बनाए UNN: भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी-20 में 35 रन से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। हरारे में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में […]