Maharashtra Assembly Election 2024

Maharashtra Assembly Election 2024: BJP से सीएम, सहयोगी दलों के 2 डिप्टी सीएम; महाराष्ट्र में बनी सहमति! इस दिन शपथ लेगी नई सरकार

 

Maharashtra Assembly Election 2024: BJP से सीएम, सहयोगी दलों के 2 डिप्टी सीएम; महाराष्ट्र में बनी सहमति! इस दिन शपथ लेगी नई सरकार

Mumbai: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आ गए थे। जिसमें महायुति गठबंधन को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला था। उसके बाद शिवसेना शिंदे, एनसीपी अजित गुट और बीजेपी में सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई थी। अब सीएम पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। 7 दिन के इंतजार के बाद महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तारीख का ऐलान हो गया है। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे आयोजित होगा। इसमें विशेष तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) अजित गुट के प्रमुख अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का अगला सीएम BJP से होगा।
इस बार भी सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे। दोनों पद महायुति के सहयोगी दलों को मिलेंगे। अजित पवार ने मीडिया से बातचीत में महायुति नेताओं की दिल्ली बैठक का हवाला दिया। पवार ने कहा कि दिल्ली में तय हो चुका है कि महायुति गठबंधन बीजेपी के सीएम के साथ सरकार बनाएगा। शेष दलों को दोनों डिप्टी सीएम के पद मिलेंगे। इससे पहले भी नतीजों के बाद महाराष्ट्र का सीएम चुनने में देरी हो चुकी है। 1999 के नतीजों के बाद तो एक महीने का समय लग गया था। इस बार महायुति में बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार गुट शामिल हैं। इस गठबंधन को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जबरदस्त समर्थन मिला है। अकेले बीजेपी ने ही 288 में से 132 सीटें जीती हैं। शिवसेना शिंदे ने 57 और एनसीपी अजित गुट को 41 सीटों पर जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]