Vinod came forward to help Kambli

विनोद कांबली की मदद के लिए सामने आए पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान, रखी ये शर्त

 

विनोद कांबली की मदद के लिए सामने आए पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान, रखी ये शर्त

UNN: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों काफी खराब समय से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कभी करोड़ों के मालिक रहने वाले कांबली आज पैसों के लिए भी मोहताज हैं। सोशल मीडिया पर भी कांबली के कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें उनकी हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। कांबली की ये हालत देखकर हर कोई परेशान भी दिख रहा है। खुद सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज ने उनकी मदद की बात कही है। वहीं अब साल 1983 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान रहे कपिल देव ने विनोद कांबली की मदद की बात कही है, लेकिन इसको लेकर कपिल देव ने एक शर्त भी रखी है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कपिल देव ने कहा कि, “हम सभी को उसका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन हमसे ज्यादा उसे खुद का समर्थन करना होगा। अगर कोई व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख सकता तो हम उसका ख्याल नहीं रख सकते। हमने जो देखा है, उससे सभी क्रिकेटर बहुत दुखी हैं। मैं चाहता हूं कि उसके सबसे करीबी दोस्त उसकी मदद करें, ताकि वह खुद का ख्याल रख सके और रिहैब में वापस जा सके। लोगों को यह बीमारी होती है, लेकिन आपको रिहैब में वापस जाना ही पड़ता है और हम सभी उसका समर्थन करेंगे।”
विनोद कांबली की मौजूदा हालत को देखकर हर कोई चिंतित है। उनकी हालत ऐसी है कि वे खुद के सहारे से सही से चल भी नहीं पाते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि, साल 1983 की टीम उनकी मदद करना चाहती है। हम चाहते हैं कि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लंका प्रीमियर लीग के प्रमोटर आईपीजी ग्रुप ने की नैस्डैक-लिस्टेड पार्टनर से करोड़ों डॉलर की रणनीतिक फंडिंग की घोषणा फंडिंग और साझेदारी से लीग के वैश्विक विस्तार, बेहतर व्यावसायिक लाभ और डिजिटल नवाचार को मिलेगी गति कोलंबो, श्रीलंका: लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का छठा सीजन 10 जुलाई से शुरू होने […]

विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱विमेंस वर्ल्डकप- भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया बर्मिंघम: भारत ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया। एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए। भारत की ओर से स्मृति मंधाना […]