The decision to give land to saints and sages for ashram in Ujjain

MP: उज्जैन में साधु-संतों को आश्रम के लिए भूमि देने का निर्णय प्रशंसनीय : आचार्य स्वामी कैलाशानंद

उज्जैन में साधु-संतों को आश्रम के लिए भूमि देने का निर्णय प्रशंसनीय : आचार्य स्वामी कैलाशानंद

हरिद्वार के आचार्य ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भेंट

उज्जैन । हरिद्वार से मध्यप्रदेश प्रवास पर आए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी गिरि महाराज ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। स्वामी जी निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख हैं।
आचार्य स्वामी कैलाशानंदने कहा कि उज्जैन में साधु संतों को स्थाई आश्रम के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय प्रशंसनीय है। आचार्य महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि आप जन कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।
आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि वे उज्जैन में गौशाला स्थापित करेंगे। स्थाई आश्रम होने से साधु संतों का अब आगमन आसानी से होता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आचार्य स्वामी कैलाशानंद को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने बताया कि वे उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए हैं। आचार्य जी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रयागराज कुंभ में आने का आमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल Mumbai: एक्टर दीपिका पादुकोण की संस्था ‘द लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ (LLL) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के साथ तीन साल की सीएसआर (CSR) पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी का […]

राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्र सरकार ने बाबा साहेब के सम्मान में उनकी स्मृति में कराया पंचतीर्थों का निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]