Maruti Suzuki will increase vehicle prices from April

मारुति सुजुकी अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी

नई दिल्ली । मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को कहा कि वह अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर उनसे अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी ने बताया कि कीमत में चार प्रतिशत तक की वृद्धि होगी और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा कि हालांकि लागत बढ़ने के असर को घटाने और ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम करने का प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने की जरूरत पड़ सकती है। मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में शुरुआती स्तर की ऑल्टो के-10 से लेकर इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है। कंपनी ने जनवरी में एक फरवरी से विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

×
Date : 18 March 2025 Posted By : EDITOR
मारुति सुजुकी अप्रैल से वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam’s institutions

📰 Generate e-Paper Clip Rajeev Chandrasekhar raises questions about the criminalisation and corruption of Keralam’s institutions Thiruvananthapuram: BJP Keralam President flags Rs 1,582 crore of cooperative irregularities and accuses the CPM of capturing every institution meant to serve Malayalees BJP Keralam State President and Nemom MLA Rajeev Chandrasekhar today raised serious questions about the criminalisation […]

निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की आर्थिक संभावनाओं को मिलेगी नई उड़ान – अनिल अग्रवाल

📰 Generate e-Paper Clip निजी क्षेत्र की भागीदारी से भारत की आर्थिक संभावनाओं को मिलेगी नई उड़ान – अनिल अग्रवाल Mumbai: हाल ही में सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने FICCI में उद्योग जगत को प्रधानमंत्री के संबोधन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भारत […]