Assam Election: असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी - Update Now News

Assam Election: असम में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि घुसपैठ की जांच के लिए भारत-बांग्लादेश की सीमाओं को सील किया जाएगा। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस पर घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली ताकतों के साथ गठजोड़ करने का आरोप भी लगाया। पूर्वी असम में लखीमपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बिहपुरिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी असम के धुबरी के साथ लगने वाली भारत-बांग्लादेश सीमा को सील कर दिया गया है और बांग्लादेश के साथ लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के शेष बचे हिस्सों को भी सील करने के लिए काम तेज गति से चल रहा है।
पांच भारतीय राज्य – पश्चिम बंगाल (2,216 किमी), त्रिपुरा (856 किमी), मेघालय (443 किमी), मिजोरम (318 किमी) और असम (263 किमी) – बांग्लादेश के साथ 4,096 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ -11 घंटे का लंबा इंतजार और दर्शन सिर्फ डेढ़-दो सेकंड के देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में इस समय रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण भक्तों को दर्शन के लिए 10 से 11 घंटे तक लंबी […]

राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राघव चड्ढा बने संसद की पिटीशन कमेटी के अध्यक्ष -राज्यसभा सभापति ने किया समिति का पुनर्गठन, 10 सदस्यों को किया शामिल नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा […]