West bengal Election 2021: नंदीग्राम में योगी आदित्यनाथ, कहा- अब ममता दीदी ‘भगवा’ से भी घबराने लगी हैं - Update Now News

West bengal Election 2021: नंदीग्राम में योगी आदित्यनाथ, कहा- अब ममता दीदी ‘भगवा’ से भी घबराने लगी हैं

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। पहले दौर की वोटिंग के लिए आज शाम यहां चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके साथ ही दूसरे दौर की वोटिंग के दौरान यहां की सबसे वीवीआईपी सीट नंदीग्राम में वोटिंग होनी है। यहां मुकाबला प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी और ममता के सबसे चहेत नेता रहे सुवेंदु अधिकारी जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है और यहां से विधायक रहे हैं उनके बीच है। ऐसे में भाजपा के फायरब्रांड प्रचारक योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार के क्रम में जनसभा को संबोधित करने नंदीग्राम पहुंचे। यहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जमकर ममता बनर्जी और उनकी सरकार की कार्यशैली पर बरसे। यहां ममता पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता दीदी की विकास और लोक कल्याण में कोई रुचि नहीं है। वह भाई-भतीजावाद में पड़ गयी हैं और बंगाल में अराजकता का नया तांडव पैदा करना चाहती हैं। पश्चिम बंगाल में आज सीएम योगी ने दनादन कई रैलियां की। इसमें से उन्होंने नंदीग्राम, चंद्रकोना, सागर में जनसभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीनी के दाम अचानक क्यों बढ़े? जानें महंगाई की असली वजह UNN: फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 20 जुलाई 2026 को जहां चीनी की औसत कीमत करीब ₹48.18 प्रति किलो थी, वहीं 20 अगस्त को यह […]

‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘FIR दर्ज करिए, वरना मैं नहीं जाऊंगा’, राहुल के धरने के बाद पैलेट गन मामले में केस दर्ज नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे और पैलेट गन से घायल होने के मामले में अलग से […]