Dangal TV : मोनिका चौहान अपने दल का मनोरंजन करने के लिए गाना गाती है - Update Now News

Dangal TV : मोनिका चौहान अपने दल का मनोरंजन करने के लिए गाना गाती है

मुंबई: अभिनय हमेशा उनका पहला प्यार रहा है पर मोनिका चौहान को बचपन से ही गाना गाने का भी शौक रहा है। वह वर्तमान में दंगल टीवी की रंजू की बेटियां में रंजू (रीना कपूर) और गुड्डू जी की (अयूब खान) सबसे बड़ी बेटी शालू के रूप में देखी जा रही हैं। वह कहती हैं कि कलाकार और क्रू अब उन्हें एक गायिका मानते हैं।इस बारे में अधिक बात करते हुए उन्होंने कहा, “बचपन से ही गाना गाना मेरा जुनून रहा है। मैंने कभी कोई क्लास नहीं ली। दरअसल, स्कूल और कॉलेज के दौरान मेरे आसपास हर कोई सोचता था कि मैं एक गायिका बनूंगी। शायद भगवान ने मुझे सुरीले आवाज़ का आशीर्वाद दिया है। यहां तक कि सेट पर अब सभी जानते हैं कि मैं गाना गाती हूं। वे मुझसे ब्रेक के दौरान गाने का अनुरोध करते रहते हैं। मैं क्रू के लिए एक गायिका बन गई हूं। लेकिन आमतौर पर, मैं सिर्फ अपने लिए गाती हूं। यह मेरे लिए सिर्फ एक शौक है। मैं अपने गिटार और हारमोनियम स्किल को भी सुधारना चाहती हूं। ”
जब उनसे पूछा गया कि उनके प्रशंसकों ने उनके गायन के बारे में क्या प्रतिक्रिया दी है, तो वे कहती हैं, “मैंने महाशिवरात्रि पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था, जहाँ मैं एक कन्नड़ गीत गा रही थी। मैं वास्तव में उस भाषा को अच्छी तरह से नहीं जानती, लेकिन 2 साल पहले मैंने गूगल से उस गाने का अर्थ खोजा और शब्दों के अर्थों से मंत्रमुग्ध हो गई। मैंने तभी ही फैसला किया कि मैं यह गाना गाना चाहती हूं और अब यह मेरा सबसे पसंदीदा गाना है। मुझे इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बाद फैंस से बहुत प्यार मिला है। मुझे काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलीं। मुझे खुशी है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। ”
मोनिका चौहान बहु-प्रतिभाशाली हैं। हम उन्हे और देखने की उम्मीद करते हैं। रंजू की बेटियां एक मां, रंजू की दिल को छू लेने वाली और एक पितृसत्तात्मक समाज में 4 बेटियों की परवरिश का उनका संघर्ष की कहानी है। देखे रंजु की बेटीया रात 9.30 बजे केवल दंगल टीवी पर।
Dangal TV is available on leading cable networks and DTH platforms – DD Free Dish (CHN NO 29), Tata Sky (CHN NO 177), Airtel (CHN NO 125), Dish TV (CHN NO 119) Sun Direct (328) and Videocon D2H (CHN NO 106).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मिमोह चक्रवर्ती, विशाल विशेष की फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर व टीजर लॉन्च

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मिमोह चक्रवर्ती, विशाल विशेष की फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर व टीजर लॉन्च मुम्बई : नई फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ का पोस्टर और टीजर आज 7 अगस्त 2026 को मुम्बई के रेड बल्ब स्टूडियो में लॉन्च किया गया. उस दौरान मीडिया के साथ फिल्म के सारे कलाकारों ने बातचीत […]

The Biggest ‘Hood Party’ Is Officially Here: Loka, Addy Nagar and Krish Rao Drop The Music Video Everyone’s Been Waiting For, Presented By T-Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Biggest ‘Hood Party’ Is Officially Here: Loka, Addy Nagar and Krish Rao Drop The Music Video Everyone’s Been Waiting For, Presented By T-Series Mumbai: After setting streaming platforms on fire, ‘Hood Party’ is finally here with its official music video on popular audience demand. Bringing together three of Desi […]