Shubman was dissatisfied with the Eden Gardens pitch

ईडन गार्डन्स की पिच से असंतुष्ट नजर आये शुभमन

ईडन गार्डन्स की पिच से असंतुष्ट नजर आये शुभमन

क्यूरेटर से की बात
कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरु हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच से पहले ईडन गार्डन की पिच से संतुष्ट नजर नहीं आये। शुभमन ने यहां टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया था। इसी दौरान वह पिच की हालत देखकर नाराज हो गये। पिच पर कई दिनों से पानी नहीं पड़ा था। वह सूखी और सख्त थी। शुभमन ने तत्काल ही पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी को बुलाया और उनसे इस बारे में बात की। बाद में बंगाल क्रिकेट बोर्ड (कैब) के प्रमुख सौरव गांगुली ने भी क्यूरेटर के साथ पिच को लेकर बात की। एक रिपोर्ट के अनुसार शुभमन के अलावा गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने भी पिच का निरीक्षण किया और वे संतुष्ट नहीं दिखे। पिच को पिछले एक हफ्ते से बिना पानी दिए छोड़ा गया लग रहा था।
बाद में शाम को दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी अभ्यास किया और उनका जोर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अभ्यास पर रहा। शाम को ही गांगुली भी मैदान में पहुंचे और उन्होंने खुद पिच को देखा और बाद में क्यूरेटर सुजान से चर्चा की। मुख्य पिच तब भी सूखी हुई थी हालांकि आस-पास में पानी जरूर छिड़कर रखा था। गांगुली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं भारतीय टीम ने स्पिनरों के लिए सहायक पिच बनाने की कोई अपील नहीं की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्डकप फाइनल में:इंग्लैंड को आखिरी 7 मिनट में 2-1 से हराया; मेसी के दो पास, फर्नांडिज-मार्टिनेज के गोल UNN:फुटबॉल वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उसे डिफेंडिंग चैंपियन क्यों कहा जाता है। अटलांटा में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में […]

भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया:पहले वनडे में अक्षर ने 57 रन बनाए UNN: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। एजबेस्टन में 259 रन का पीछा करते हुए भारत ने 45.2 ओवर में […]