book One Hundred Years Sangh by authorjournalist Sheetal Roy

Madhya Pradesh: लेखिका एवं वरिष्ठ पत्रकार शीतल रॉय की पुस्तक ‘संघ के सौ वर्ष’ का विमोचन

Madhya Pradesh: लेखिका एवं वरिष्ठ पत्रकार शीतल रॉय की पुस्तक ‘संघ के सौ वर्ष’ का विमोचन

 ‘संघ के सौ वर्ष’ पुस्तक का भव्य विमोचन, राष्ट्रचेतना, तपस्या और संघर्ष की शताब्दी गाथा

क्षेत्र संघ चालक श्री पूर्णेन्दु सक्सेना के कर-कमलों से हुआ विमोचन

इंदौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सौ वर्षों की राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक तपस्या को शब्दों में संजोती पुस्तक “संघ के सौ वर्ष” का भव्य विमोचन 30 जनवरी को नर्मदा साहित्य मंथन के गरिमामय मंच पर संपन्न हुआ। पुस्तक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघ चालक श्री पूर्णेन्दु सक्सेना के कर-कमलों से किया गया।
यह आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के खंडवा रोड स्थित तक्षशिला परिसर के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय नर्मदा साहित्य मंथन के दूसरे दिन संपन्न हुआ। देशभर से पधारे साहित्यकारों, विचारकों एवं प्रबुद्धजनों की गरिमामय उपस्थिति ने इस अवसर को ऐतिहासिक बना दिया।
लेखिका एवं वरिष्ठ पत्रकार शीतल रॉय द्वारा लिखित पुस्तक “संघ के सौ वर्ष” केवल एक साहित्यिक कृति नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, संगठन निर्माण और ‘राष्ट्र हित सर्वोपरि’ की विचारधारा को स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विगत सौ वर्षों में किए गए संघर्ष, साधना और सेवा का सशक्त एवं जीवंत दस्तावेज़ है। पुस्तक में संघ की वैचारिक यात्रा, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों और राष्ट्रनिर्माण में उसके योगदान को तथ्यात्मक, शोधपरक एवं ओजस्वी शैली में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक विमोचन अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “संघ के सौ वर्ष” आने वाली पीढ़ियों के लिए केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्रबोध, वैचारिक प्रेरणा और संगठनात्मक चेतना का महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ सिद्ध होगी।
नर्मदा साहित्य मंथन के मंच से हुआ यह विमोचन राष्ट्रवादी साहित्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो समकालीन समाज को विचार, मूल्य और राष्ट्रधर्म से जोड़ने का कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

CM Devendra Fadnavis : दक्षिण मुंबई के एअर इंडिया भवन में बनेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, किराये पर दो सौ करोड़ (200 crore) रुपये की बचत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CM Devendra Fadnavis : दक्षिण मुंबई के एअर इंडिया भवन में बनेगा मुख्यमंत्री कार्यालय, किराये पर दो सौ करोड़ (200 crore) रुपये की बचत मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और किराये पर होने वाले भारी खर्च को कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस […]

MP: बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: बहनों की शक्ति और आशीर्वाद से आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्व-सहायता समूहों को प्रदान की 300 करोड़ रुपए ऋण राशि माही नदी पर महर्षि श्रृंगी की तपोभूमि श्रृंगेश्वर तीर्थ स्थल पर निर्मित होगा घाट झाबुआ में किया 174.64 करोड़ के 29 विकास कार्यों का भूमि-पूजन […]