Australia almost out of the T20 World Cup

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा

UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकीं हैं। अगर जिम्बाब्वे मंगलवार को होने वाले मैच में आयरलैंड को हरा देती है, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगी।
पल्लेकेले स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 182 रन का टारगेट 18 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। निसंका ने इस टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए। दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा को 2 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL 2026: राजस्थान ने लखनऊ को 40 रन से हरा दिया. 160 रन का टारगेट पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 18 […]

IPL 2026 – अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत: दिल्ली को 47 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – अभिषेक के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत: दिल्ली को 47 रन से हराया UNN: अभिषेक की शतकीय पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। मंगलवार को टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 47 रन से हराया। […]