West Bengal Election Opinion Poll 2026

West Bengal Election Opinion Poll 2026: 38.9 फीसदी लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज

West Bengal Election Opinion Poll 2026: 38.9 फीसदी लोग ममता बनर्जी सरकार से नाराज

CM चेहरा की रेस में ‘दीदी’ अब भी पहली पसंद

ममता बनर्जी की सरकार पर बंगाल की जनता का ओपिनियन पोल

कोलकाता: पश्चिम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सामने आए पहले ओपिनियन पोल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति चाहत बरकरार नजर आ रही है. ओपिनियन पोल के रिजल्ट में 48.5 फीसदी लोगों ने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के रूप में पहली पसंद बताया है. सर्वे एजेंसी वोट ट्रैकर की ओर से किए गए ओपिनियन पोल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को 33.4 फीसदी ने अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बताया है.
कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 3.7,कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सिस्ट (CPM) के नेता मोहम्मद सलीम को 4.3 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया है. इसके अलावा 4.9 फीसदी अन्य चेहरों और 5.2 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के चेहरों को लेकर कुछ कह नहीं सकते वाला जवाब दिया है.
वोट ट्रैकर की ओर से किए गए ओपिनयन पोल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की पसंदगी को लेकर सवाल पूछे गए. इस सरकार से 32.7 फीसदी लोग काफी संतुष्ट दिखे. 10.6 फीसदी ने अच्छा, 10.2 फीसदी ने औसत प्रदर्शन वाली सरकार बताया. 18.3 फीसदी लोग इस सरकार को खराब और 20.6 फीसदी लोगों ने बेहद खराब बताया. वहीं 17.6 फीसदी लोगों ने कहा कि वह मौजूदा सरकार को लेकर कुछ कह नहीं सकते.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पेट्रोल और डीजल के 15 मई से पहले बढ़ सकते हैं दाम! युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, भारत में तेल कंपनियां को नुकसान नई दिल्ली । युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं। इसके बाद भी सरकारी तेल कंपनियों ने […]

थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ चेन्नई । तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र […]