Rahul Gandhi attacks Kejriwal

राहुल गांधी का केजरीवाल पर हमला, वैंगनर से आए और करोड़ो के ‘शीशमहल’ में चले गए

राहुल गांधी का केजरीवाल पर हमला, वैंगनर से आए और करोड़ो के ‘शीशमहल’ में चले गए

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में शीशमहल का जिक्र कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी की है। राहुल गांधी ने कोलकाता में रैली को संबोधित केजरीवाल पर निशाना साधकर कहा कि केजरीवाल ने अलग राजनीति का वादा किया था। लेकिन केजरीवाल अपनी छोटी सी वैंगनर गाड़ी से आए और करोड़ो रुपए के ‘शीशमहल’ में चले गए।
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित कर कहा, “उन्होंने एक नई तरह की राजनीति की बात की थी। मैं राजनीति दूसरी तरह से करूंगा। वे खंभे पर चढ़ गए थे। लाल रंग का स्वेटर पहना था…। याद है आपको? छोटी सी गाड़ी से आए थे, वैगनर से।” राहुल गांधी ने कहा, केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि “वैगन आर में आए और सीधा शीशमहल की पार्किंग लॉट में चले गए। करोड़ो रुपए का घर, भ्रष्टाचार, पॉल्यूशन। जो कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी ने इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया था, सड़कें बनाई थीं, पुल बनाए थे, उन सब को इन्होंने खत्म किया।
गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियां दिल्ली के मुख्यमंत्री रहने के दौरान केजरीवाल के आधिकारिक आवास रहे 6, फ्लैगस्टाफ बंगले को शीशमहल कहती रही है। केजरीवाल पर बंगले को बनवाने में करोड़ों रुपए खर्च करने के आरोप लगे हैं। वहीं हाल ही में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने केजरीवाल पर नया शीशमहल बनाने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कथित तौर पर लोधी रोड स्थित 95 नंबर कोठी की कुछ तस्वीरें जारी कर इस भवन को शीशमहल-2 बताया था। हालांकि इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि जारी की गई तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं हैं, बल्कि इंटरनेट से डाउनलोड की गई तस्वीरें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कान्हा में लौटेंगे जंगली भैंसें: काजीरंगा से शुरू हो रहा ऐतिहासिक ट्रांसलोकेशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कान्हा में लौटेंगे जंगली भैंसें: काजीरंगा से शुरू हो रहा ऐतिहासिक ट्रांसलोकेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव 28 अप्रैल को सूपखार में करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ एमपी–असम के बीच जुड़ रहा वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता सहयोग का नया अध्याय भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चीता पुनर्स्थापना […]

लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱लो..खत्म हो गया तेल: आंध्र प्रदेश के 400 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद -राज्य में अब ईंधन के लिए मची अफरातफरी अमरावती। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है, जिसका सीधा असर अब भारतीय जमीन पर […]