Rahul Gandhi ‘Chhatron Ki Goonj’ in Indore on September 12.

इंदौर में 12 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल होंगे राहुल गांधी, 50 हजार लोग जुटाने की तैयारी

इंदौर में 12 सितंबर को ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल होंगे राहुल गांधी, 50 हजार लोग जुटाने की तैयारी

इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे। यहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं और खासकर जेन-जी से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ राहुल गांधी उनके सवालों के जवाब भी देंगे। इंदौर में होने वाला यह आयोजन कोटा, प्रयागराज, पुणे और देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रमों की तर्ज पर होगा। आयोजन की शुरुआत कंसर्ट से होगी। इसके बाद राहुल गांधी युवाओं की शिक्षा, रोजगार और उनसे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रेजेंटेशन देंगे। कार्यक्रम का सबसे अहम हिस्सा राहुल गांधी और युवाओं के बीच सीधा सवाल-जवाब होगा।
प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बिजलपुर स्थित आवास पर कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए राहुल गांधी के सहायक केवी बैजू दिल्ली से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने स्थानीय नेताओं को आयोजन की पूरी जानकारी दी और कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 मौतें, 3,000 लापता 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई हिमालय में आई भीषण ग्लेशियर-जनित बाढ़ ने नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में भारी तबाही मचा दी है। रिपोर्टों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 682 तक पहुंच गया है, जबकि करीब […]

धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धर्म अलग हो सकता है, लेकिन इंसानियत एक है…बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका के न्यूयॉर्क के मशहूर मैडिसन स्क्वायर से दुनिया को संबोधित कर रहे हैं. उनके कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ है. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम में […]