Clothing, food, and clean drinking water should be provided

बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का शनिवार को रात्रि अल्प प्रवास पर रीवा आगमन हुआ । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा सर्किट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सतना एवं रीवा में बारिश के दौरान जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सतना कलेक्टर को निर्देश दिए की सभी बाढ़ प्रभावित लोगों एवं चित्रकूट में रुके हुए श्रद्धालु एवं रहवासियों के भोजन वस्त्र एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि सर्वे कराकर आरबीसी 6/ 4 के तहत राहत राशि भी प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि बारिश से कोई जनहानि एवं पशु हानि ना हो। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि जिन जिलों में बारिश का कम असर है वहां से बचाव के उपकरण बाढ़ प्रभावित जिलों में उपयोग में लाए जाएं। बैठक में बताया गया कि एनडीईआरएफ की टीम मुस्तैदी से बचाव कार्य संपादित करें। सतना कलेक्टर ने अवगत कराया कि छह गांव में रेस्क्यू किया गया है। आज रात बारिश नहीं हुई तो स्थिति ठीक हो जाएगी। सात लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है । उन्होंने बताया कि नया गांव डैम डैमेज हुआ है , इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालु एवं रहवासियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । उन्हें भोजन पैकेट दिये जाए। सदगुरू आश्रम में जो श्रद्धालु रुके हुए हैं उनका नंबर लेकर उनके परिजनों से संपर्क कर श्रद्धालुओं की बातचीत करवाई जाए। बताया गया कि जैतवारा गांव में सबसे ज्यादा लोग रुके हुए हैं उनके समुचित भोजन पानी एवं वस्त्र की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा सतना एवं सतना चित्रकूट मार्ग के संबंध में जानकारी ली । कलेक्टर रीवा ने बताया कि रीवा में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ प्रभावितों के प्रकरण बनाए गए हैं, जो पशु हानि हुई है उसकी सहायता राशि दी जाएगी।
रीवा सर्किट हाउस में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह , पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत , कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी , सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

×
Date : 29 August 2026 Posted By : EDITOR
बाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश

📰 Generate e-Paper Clip सौरव गांगुली और लव फिल्म्स की बड़ी जीत, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘दूसरा’ के मेकर्स को दिया डिस्क्लेमर लगाने के साथ 2 करोड़ जमा करने का आदेश सौरव गांगुली और लव फिल्म्स के हक में आया दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला, ‘दूसरा’ के मेकर्स को लगा बड़ा झटका Mumbai: दिल्ली हाईकोर्ट ने माना […]

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]