BRICS Summit Key meeting between PM Modi and Guterres

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चर्चा हुई और बहुध्रुवीयता के महत्व व मौजूदा वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए यूएन सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर जोर दिया गया। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर यहां हुई इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी और गुटेरस ने मौजूदा संघर्षों, नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव केंद्रित एआइ, नवीकरणीय ऊर्जा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा समेत समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हुई प्रगति, बहुपक्षवाद को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों पर चर्चा की।’विदेश मंत्रालय के अनुसार, गुटेरस ने प्रधानमंत्री मोदी को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता के लिए बधाई दी। जबकि यूएन महासचिव के कार्यालय की ओर से जारी बयान में गुटेरस ने भारत के साथ यूएन के निकट सहयोग की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

माल्या केस में ED का बड़ा बयान: कर्ज वसूली से धनशोधन के आरोप नहीं होते खत्म

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱माल्या केस में ED का बड़ा बयान: कर्ज वसूली से धनशोधन के आरोप नहीं होते खत्म Mumbai: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंबई उच्च न्यायालय को बताया है कि बैंक के कर्ज की वसूली हो जाने से शराब कारोबारी विजय माल्या पर लगे धनशोधन के आरोप खत्म नहीं होते। ईडी ने […]