Aankhon Ki Gustaakhiyan  Title Track Jubin Nautiyal Vishal Mishra

Aankhon Ki Gustaakhiyan – Title Track : विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का ‘आंखों की गुस्ताखियां’ टाइटल ट्रैक रिलीज़ – Listen Title Song

Aankhon Ki Gustaakhiyan – Title Track : विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का ‘आंखों की गुस्ताखियां’ टाइटल ट्रैक रिलीज़ – Listen Title Song

Mumbai: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर फैन्स के बीच खासा उत्साह बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है, जो प्यार में दूरी, तड़प और अधूरे जज़्बातों को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। ये गाना एक सच्चे दिल की कहानी है जो दूर रहकर भी किसी को टूटकर चाहता है। विक्रांत और शनाया ने गाने में अपने किरदारों की भावनाओं को बड़े ही सहज और असरदार अंदाज़ में निभाया है। उनकी नज़रों के ज़रिए कहा गया हर जज़्बात सीधे दिल को छू जाता है। गाने का माहौल दिल टूटने वाले हर शख्स से जुड़ता है और एक गहरी भावनात्मक छाप छोड़ता है। इस टाइटल ट्रैक को जुबिन नौटियाल ने गाया है, संगीत और बोल विशाल मिश्रा के हैं। ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में मोहब्बत की शुरुआत एक नज़र से होती है – फिर आती है हलचल, मुस्कुराहटें, उम्मीदें, और कभी-कभी धोखा भी। यह गाना पुराने बॉलीवुड रोमांस की मासूमियत और सादगी को दोबारा महसूस कराता है। ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने। निर्देशन संतोश सिंह का है और कहानी मानसी बागला ने लिखी और रची है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

×
Date : 21 June 2025 Posted By : EDITOR
Aankhon Ki Gustaakhiyan – Title Track : विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का ‘आंखों की गुस्ताखियां’ टाइटल ट्रैक रिलीज़ – Listen Title Song
News Image

Aankhon Ki Gustaakhiyan - Title Track : विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का 'आंखों की गुस्ताखियां' टाइटल ट्रैक रिलीज़ - Listen Title Song

Mumbai: विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर फैन्स के बीच खासा उत्साह बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है, जो प्यार में दूरी, तड़प और अधूरे जज़्बातों को बेहद खूबसूरती से दर्शाता है। ये गाना एक सच्चे दिल की कहानी है जो दूर रहकर भी किसी को टूटकर चाहता है। विक्रांत और शनाया ने गाने में अपने किरदारों की भावनाओं को बड़े ही सहज और असरदार अंदाज़ में निभाया है। उनकी नज़रों के ज़रिए कहा गया हर जज़्बात सीधे दिल को छू जाता है। गाने का माहौल दिल टूटने वाले हर शख्स से जुड़ता है और एक गहरी भावनात्मक छाप छोड़ता है। इस टाइटल ट्रैक को जुबिन नौटियाल ने गाया है, संगीत और बोल विशाल मिश्रा के हैं। 'आंखों की गुस्ताखियां' में मोहब्बत की शुरुआत एक नज़र से होती है – फिर आती है हलचल, मुस्कुराहटें, उम्मीदें, और कभी-कभी धोखा भी। यह गाना पुराने बॉलीवुड रोमांस की मासूमियत और सादगी को दोबारा महसूस कराता है। ज़ी स्टूडियोज और मिनी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है मानसी बागला, वरुण बागला और ओपन विंडो फिल्म्स ने। निर्देशन संतोश सिंह का है और कहानी मानसी बागला ने लिखी और रची है। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर अभिनीत यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से

📰 Generate e-Paper Clip माधुरी दीक्षित और सोनाली बेंद्रे पहली बार साथ आएंगी नजर, ‘कोण होणार करोडपती’ के ग्रैंड प्रीमियर में खुलेंगे दिलचस्प किस्से सोमवार, 12 अक्टूबर रात 9 बजे, सोनी मराठी और सोनी लिव पर होगा प्रीमियर Mumbai: माधुरी दीक्षित सवाल पूछेंगी और सोनाली बेंद्रे हॉट सीट पर उनके जवाब देंगी। खेल के साथ […]

हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर

📰 Generate e-Paper Clip हनुमान की अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई की शुरुआत, जिओहॉटस्टारने जारी किया ‘द लीजेंड ऑफ हनुमान’ सीजन 7 का ट्रेलर 23 अक्टूबर 2026 को दशहरे के सप्ताह में होगा प्रीमियर; इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ी का अब तक का सबसे बड़ा अध्याय हनुमान को समय के पार एक ऐसी यात्रा पर ले […]