Yoga is a scientific way to keep the mind and body calm Dr. Gunjan

MP: योग मन और शरीर को शांत रखने का एक वैज्ञानिक उपाय है: डॉ.गुंजन

MP: Indore – योग मन और शरीर को शांत रखने का एक वैज्ञानिक उपाय है: डॉ.गुंजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो और मेरा युवा भारत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सिक्का कॉलेज में मनाया

इंदौर – भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने इंदौर निपानिया स्थित शिका कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग कार्यक्रम में लक्ष्यराज किचन, अनुग्रह एवं जिला संस्थाओं ने भाग लिया। योगाचार्य श्रीमती बिंदु चौहान सुश्री जानकी शरण राजपूत एवं सुश्री जानकी शर्मा ने योग के आसान करवाए। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो ने योग पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई। योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिका कॉलेज के सेक्रेटरी टू ट्रस्ट श्री सुरेश अय्यर ने कहा कि यदि योग प्रतिदिन किया जाए तो तन स्वस्थ और मन शांत रहेगा। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गुंजन शुक्ला ने कहा कि योग के चलते व्यक्ति अब अच्छे स्वास्थ्य की ओर बढ़ रहै है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर को शांत रखने का एक वैज्ञानिक उपाय है। कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत (माय भारत) के जिला युवा अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी ने योगाभ्यास के प्रतिभागियों को अपने विभाग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के सांस्कृतिक दल मालव प्रेम नाट्य कला केंद्र उज्जैन के कलाकारों ने दल संचालक श्री अनिकेत सेन के निर्देशन में शानदार प्रस्तुतियां दी। योग कार्यक्रम के उपरांत प्रश्नमंच के माध्यम से योग के महत्व के बारे संवाद हुआ। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी श्री दिलीप सिंह परमार ने बताया कि भारत हर एक क्षेत्र में दिनो दिन आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर न केवल भारत बल्कि विश्व के कई देश योग को अपना रहे हैं। इस अवसर पर संस्था लक्ष्यराज किचन की संचालिका श्रीमती प्रीति चौहान अनुग्रह की संचालिका श्रीमती वंदना सिंह एवं जिला ब्यूटी ब्रांड के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्राएं एवं शिखा कॉलेज के गुरूजन उपस्थित थे।

×
Date : 21 June 2025 Posted By : EDITOR
MP: योग मन और शरीर को शांत रखने का एक वैज्ञानिक उपाय है: डॉ.गुंजन
News Image

MP: Indore - योग मन और शरीर को शांत रखने का एक वैज्ञानिक उपाय है: डॉ.गुंजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो और मेरा युवा भारत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सिक्का कॉलेज में मनाया

इंदौर - भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो एवं मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने इंदौर निपानिया स्थित शिका कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग कार्यक्रम में लक्ष्यराज किचन, अनुग्रह एवं जिला संस्थाओं ने भाग लिया। योगाचार्य श्रीमती बिंदु चौहान सुश्री जानकी शरण राजपूत एवं सुश्री जानकी शर्मा ने योग के आसान करवाए। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो ने योग पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई। योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिका कॉलेज के सेक्रेटरी टू ट्रस्ट श्री सुरेश अय्यर ने कहा कि यदि योग प्रतिदिन किया जाए तो तन स्वस्थ और मन शांत रहेगा। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गुंजन शुक्ला ने कहा कि योग के चलते व्यक्ति अब अच्छे स्वास्थ्य की ओर बढ़ रहै है। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर को शांत रखने का एक वैज्ञानिक उपाय है। कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत (माय भारत) के जिला युवा अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी ने योगाभ्यास के प्रतिभागियों को अपने विभाग की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के सांस्कृतिक दल मालव प्रेम नाट्य कला केंद्र उज्जैन के कलाकारों ने दल संचालक श्री अनिकेत सेन के निर्देशन में शानदार प्रस्तुतियां दी। योग कार्यक्रम के उपरांत प्रश्नमंच के माध्यम से योग के महत्व के बारे संवाद हुआ। केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रचार अधिकारी श्री दिलीप सिंह परमार ने बताया कि भारत हर एक क्षेत्र में दिनो दिन आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर न केवल भारत बल्कि विश्व के कई देश योग को अपना रहे हैं। इस अवसर पर संस्था लक्ष्यराज किचन की संचालिका श्रीमती प्रीति चौहान अनुग्रह की संचालिका श्रीमती वंदना सिंह एवं जिला ब्यूटी ब्रांड के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्राएं एवं शिखा कॉलेज के गुरूजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]