Adani becomes fifth richest man in the world

दुनिया के पांचवें सबसे अमीर आदमी बने अडाणी

 

UNN@ अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार अब अडाणी दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडाणी की कुल नेट वर्थ 123.2 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। इस तरह दुनिया के 10 सबसे रईस लोगों में दो भारतीय हैं।
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी
टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क इस लिस्ट में टॉपर पर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कस्टमर डे 2026: एयरटेल ने ग्राहकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी संस्कृति को और मजबूत किया ग्राहकों को मिलने वाले अनुभव को और बेहतर बनाने और बड़े स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करने पर नए सिरे से ध्यान नई दिल्ली : एयरटेल ने आज ‘कस्टमर डे 2026’ मनाया। […]