शेयर बाजारों में गिरावट का सामना कर रहे अदाणी समूह - Update Now News

शेयर बाजारों में गिरावट का सामना कर रहे अदाणी समूह

नई दिल्ली। शेयर बाजारों में गिरावट का सामना कर रहे अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर अरबपति होने का प्रतिष्ठित टैग खो चुके हैं। एफपीआई के स्वामित्व को लेकर चिंता के चलते अडानी को महज चार दिनों में 12 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। फोर्ब्स (Forbes) रियल टाइम बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, इस सप्ताह की शुरूआत में अडानी की कुल संपत्ति 74.9 बिलियन डॉलर से घटकर 62.7 बिलियन डॉलर हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बाद चीन के फार्मास्युटिकल मैग्नेट झोंग शानशान ने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का अपना स्थान फिर से हासिल कर लिया है। अमीरों की सूची में झोंग शानशान की संपत्ति 68.9 अरब डॉलर है जबकि अंबानी की 85.6 अरब डॉलर है। अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट्स और अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर एफपीआई के स्वामित्व की रिपोर्ट के बाद सोमवार को गिरने लगे। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अडानी को चार दिनों में लगभग 12 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ, जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति पर नजर रखता है। सप्ताह की शुरूआत में अदानी की कुल संपत्ति 77 अरब डॉलर से कुछ ही ऊपर थी।

×
Date : 20 June 2021 Posted By : EDITOR
शेयर बाजारों में गिरावट का सामना कर रहे अदाणी समूह
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]