Covid 19 : देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में All online examinations स्थगित - Update Now News

Covid 19 : देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में All online examinations स्थगित

नई दिल्ली । कोविड की दूसरी लहर के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मई, 2021 के महीने में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया। यह निर्णय देशभर के सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इसके अलावा ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों को भी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करनी होगी जिनको केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के सभी प्रमुखों को संबोधित एक पत्र में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने इन संस्थानों से मई, 2021 के महीने में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया है। हालांकि ऑनलाइन परीक्षाएं जारी रह सकती हैं। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि इस निर्णय की समीक्षा जून 2021 के पहले सप्ताह में की जाएगी। संस्थानों को आगे यह सुनिश्चित करने के लिए सलाह दी गई है कि यदि किसी संस्थान में किसी को भी सहायता की आवश्यकता है तो उसे तत्काल संभव सहायता प्रदान की जानी चाहिए ताकि वह जल्द से जल्द संकट से बाहर आए। सभी शिक्षण संस्थानों को पात्र व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी सुरक्षित रहने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

×
Date : 03 May 2021 Posted By : EDITOR
Covid 19 : देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में All online examinations स्थगित
News Image

नई दिल्ली । कोविड की दूसरी लहर के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने मई, 2021 के महीने में निर्धारित सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया। यह निर्णय देशभर के सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इसके अलावा ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों को भी ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित करनी होगी जिनको केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों के सभी प्रमुखों को संबोधित एक पत्र में उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने इन संस्थानों से मई, 2021 के महीने में होने वाली सभी ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित करने का आग्रह किया है। हालांकि ऑनलाइन परीक्षाएं जारी रह सकती हैं। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि इस निर्णय की समीक्षा जून 2021 के पहले सप्ताह में की जाएगी। संस्थानों को आगे यह सुनिश्चित करने के लिए सलाह दी गई है कि यदि किसी संस्थान में किसी को भी सहायता की आवश्यकता है तो उसे तत्काल संभव सहायता प्रदान की जानी चाहिए ताकि वह जल्द से जल्द संकट से बाहर आए। सभी शिक्षण संस्थानों को पात्र व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी सुरक्षित रहने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर दिल्ली और मुंबई में एक साथ विरोध-प्रदर्शन

📰 Generate e-Paper Clip मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर दिल्ली और मुंबई में एक साथ विरोध-प्रदर्शन मुंबई,नई दिल्ली। गांधी जयंती के दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए। इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कोशिश की गई। मुंबई में […]