Almora Bus full of passengers falls into ditch

अल्मोड़ा: खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, 20 की मौत?

 

अल्मोड़ा: खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, 20 की मौत?

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ। अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस खाई बस गिरी है, लगभग उसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है। घटना में करीब 20 से अधिक लोगों के मौत की सूचना मिल रही है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पुलिस, प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है। रामनगर और अल्मोड़ा से एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई है। रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तैयारी की जा रही है। सोमवार की सुबह रामनगर से एक बस रानीखेत की ओर को जा रही थी। मारचुला के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया एंबुलेंस भेज दी गयी है। एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है। पांच यात्रियों के मौत की सूचना आ रही है। रेस्क्यू के बाद ही सही आंकड़े आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता प्रयागराज । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एडीजे पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बयान जारी […]

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम….

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम…. इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय PM मोदी तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिनी इजरायल यात्रा पर भारतीय समयनुसार बुधवार दोपहर को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने […]