Do not travel to Iran and Israel

भारत सरकार की ओर से देशवासियों को एक एडवाइजरी जारी..ईरान और इजरायल की न करें यात्रा

आखिर क्यों भारत सरकार ने अपने लोगों को इन दो देशों में नहीं जाने की सलाह दी है…

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से देशवासियों को एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें अगली सूचना तक इजरायल और ईरान की यात्रा नहीं करने को कहा गया है। दरअसल पिछले कुछ समय से इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से अपने नागरिकों के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है। आपको बता दें कि अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि ईरान अगले दो दिन में इजराइल पर हमला कर सकता है।
युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत ने इजरायल और ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को भारतीय दूतावास से संपर्क करने और अपना पंजीकरण कराने को बोला है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में सभी भारतीय नागरिकों से अपनी सुरक्षा के बारे में सावधानी बरतने के साथ कम से कम आवाजाही सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। एक दिन पहले गुरुवार को अमेरिका ने भी इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों और डिप्लोमैट्स के लिए एडवाइजरी जारी की थी।
गौरतलब है कि बीती एक अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एम्बेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इजराइल द्वारा की गई इस एयरस्ट्राइक में ईरान के दो आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोगों की जान गई थी। इसके बाद गुस्साए ईरान ने इजराइल को बदला लेने की धमकी दी थी। ईरान ने कहा था कि इस हमले का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। ईरान के तेवर को देखते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने कहा था हमें पता है कि हमें अपना बचाव कैसे करना है। अगर हमें कोई नुकसान पहुंचाएगा, तो हम भी उसे छोड़ेंगे नहीं। तभी से दोनों देशों के बीच तल्खी बरकरार है और हालात इतने खराब हो गए हैं कि अब युद्ध की नौबत आ गई है। आशंका है कि ईरान इजराइल के सीमावर्ती इलाकों को अपना निशाना बना सकता है।

×
Date : 13 April 2024 Posted By : EDITOR
भारत सरकार की ओर से देशवासियों को एक एडवाइजरी जारी..ईरान और इजरायल की न करें यात्रा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]