The global premiere of theChikitsalay Prime Video on June 23

डॉ. प्रभात की हो रही है वापसी! प्राइम वीडियो पर 23 जून को होगा ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीज़न का ग्लोबल प्रीमियर

Mumbai: भारत में दर्शकों के मनोरंजन के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज दर्शकों का इंतज़ार खत्म करते हुए 23 जून को अपनी प्राइम ऑरिजिनल सीरीज़, ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीज़न के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। ललितम तिवारी के निर्देशन में बनी सीरीज़, ग्राम चिकित्सालय को द वायरल फीवर ने प्रोड्यूस किया है, जिसकी कहानी वैभव सुमन और श्रेया श्रीवास्तव ने लिखी है। भठकंडी नाम के एक काल्पनिक गाँव पर आधारित यह दिल को छू लेने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़, इस बार भी हँसी-मजाक और जज्बातों से भरे अपने सफ़र के जरिए देश के गाँवों में स्वास्थ्य सेवा की कड़वी सच्चाइयों को सामने लाती है। इस सीरीज़ में गाँव के लोगों के जुझारूपन, उनका प्यार और उनके अनोखे अंदाज़ को भी बखूबी दिखाया गया है। ग्राम चिकित्सालय में अमोल पाराशर, आकाश मखीजा, आनंदेश्वर द्विवेदी, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर, और गरिमा विक्रांत सिंह फिर से अपने-अपने किरदारों में नजर आने वाले हैं, जबकि इस सीज़न में दिनेश लाल यादव ने भी एक अहम किरदार निभाया है। यह नया सीज़न भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों एवं क्षेत्रों में 23 जून को सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर हिंदी में प्रीमियर के लिए तैयार है।

पहला सीज़न जहाँ खत्म हुआ था, वहीं से इसके आगे की कहानी शुरू होती है। इस नए सीज़न में भी डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर का किरदार) का सफ़र जारी है जो भठकंडी के एक बदहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को फिर से पहले जैसा बनने के अपने मिशन में जुटे हैं। गाँव वालों के मन में थोड़ा शक होने के बाद भी वे धीरे-धीरे उनका भरोसा तो जीत लेते हैं, पर मुश्किलें हैं कि खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। कहानी में इस बार सिद्धांतों और कड़वी हकीकत के बीच के जबरदस्त टकराव को और भी गहराई से दिखाया गया है, जब डॉ. प्रभात को समझ आता है कि गाँव के अस्पताल को चलाने के लिए सिर्फ़ डॉक्टरी की पढ़ाई ही काफी नहीं होती है।
इस मौके पर प्राइम वीडियो, इंडिया के डायरेक्टर और कंटेंट लाइसेंसिंग हेड मनीष मेघानी ने कहा , “दर्शकों की पसंद धीरे-धीरे बदलती जा रही है, और हमने देखा है कि अब उन्हें सिर्फ शहरों की ही नहीं, बल्कि गाँव की मिट्टी से जुड़ी कहानियाँ भी खूब पसंद आ रही हैं। ग्राम चिकित्सालय ने रोज़मर्रा के आम जीवन को दर्शाने वाली कहानी और दिल को छू लेने वाले जज्बातों के ज़रिए इसी ट्रेंड को दर्शकों के सामने पेश किया है। पहले सीज़न को मिले ज़बरदस्त प्यार के बाद, हमें गाँव की कहानी दिखाने वाले इस कॉमेडी-ड्रामा का अगला भाग दर्शकों के सामने लाते हुए बेहद खुशी हो रही है, जिसमें एक बार फिर से जज्बातों, हकीकत और सामाजिक संदेश की शानदार जुगलबंदी नज़र आने वाली है। यह सीरीज़ द वायरल फीवर के साथ हमारे पुराने और मजबूत रिश्ते को एक कदम और आगे ले जाती है। हम दोनों का हमेशा से यही एक मकसद रहा है कि हम संस्कृति से जुड़ी और दिल को छू लेने वाली ऐसी कहानियाँ दर्शकों के सामने लाएँ, जिनसे अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों को जुड़ाव महसूस हो।”
सीरीज़ के निर्देशक ललितम तिवारी ने कहा , “हमें खुशी है कि हम ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीज़न के साथ उस कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं, जो हमारे लिए सिर्फ़ एक गाँव पर आधारित एक कॉमेडी-ड्रामा से कहीं बढ़कर रही है। पहले सीज़न से ही हमने गाँव की असल जिंदगी को उसकी हकीकत के साथ पूरी ईमानदारी से दिखाने की कोशिश की है। इस नए सीजन में हम इसी सोच को और आगे ले जा रहे हैं, जिसमें गाँव में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने से जुड़ी परेशानियां, गाँव के लोगों का बिल्कुल अनोखा अंदाज़, उनके बीच का आपसी प्यार और मुश्किलों का सामना करने की उनकी हिम्मत को दिखाया गया है, जिसे बड़ी बारीकी से तराशे गए और दर्शकों को अपने जैसे लगने वाले किरदारों के ज़रिए पर्दे पर उतारा गया है।”

×
Date : 05 June 2026 Posted By : EDITOR
डॉ. प्रभात की हो रही है वापसी! प्राइम वीडियो पर 23 जून को होगा ग्राम चिकित्सालय के दूसरे सीज़न का ग्लोबल प्रीमियर
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chemistry or Compatibility? ‘#Love’ Bets It All, Only on Netflix October 2

📰 Generate e-Paper Clip Chemistry or Compatibility? ‘#Love’ Bets It All, Only on Netflix October 2 Showrun and produced by Soundarya Rajinikanth, and directed by Balaji Mohan, #Love stars Arjun Das and Aishwarya Lekshmi in a refreshing new pairing premiering on October 2. Fetching content Mumbai: Chemistry or compatibility – which one actually wins? That’s […]

Veer Pahariya’s ‘Ishq Ka Ghulaam’ Captures the Pain of Love and Heartbreak in ‘Prem Keetanu’

📰 Generate e-Paper Clip Veer Pahariya’s ‘Ishq Ka Ghulaam’ Captures the Pain of Love and Heartbreak in ‘Prem Keetanu’ Mumbai: Some love stories don’t come with an exit plan, and Veer Pahariya’s latest song rom Prem Keetanu, ‘Ishq Ka Ghulaam’, brings that bittersweet reality to the forefront. Crooned by B Praak, the song explores the […]