इंडियन आइडल सीजन 12 में अरुणिता और सायली की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गईं अनुराधा पौडवाल - Update Now News

इंडियन आइडल सीजन 12 में अरुणिता और सायली की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गईं अनुराधा पौडवाल

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 में जश्न की तैयारियां चल रही हैं। एक मनोरंजक सफर से लेकर कई उपलब्धियां हासिल करने तक, इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ हर हफ्ते अपनी खास पहचान बना रहे हैं। काफी हद तक इसका श्रेय उनके गुरुओं, जजों और इस शो में आने वाले खास मेहमानों को जाता है, जो हमेशा कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाते हैं। इस वीकेंड दर्शकों को लेजेंडरी सिंगर कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल के साथ-साथ जाने-माने म्यूज़िक डायरेक्टर रूप कुमार राठौड़ की मौजूदगी देखने को मिलेगी। अनु मलिक और हिमेश रेशमिया इस शो के जज होंगे, जहां होस्ट और दोस्त आदित्य नारायण के साथ दर्शकों को एक जोरदार म्यूज़िकल ट्रीट मिलेगी। इस दौरान कंटेस्टेंट्स अरूणिता और सायली ने ‘बहुत प्यार करते हैं’ और ‘जिएं तो जिएं कैसे’ जैसे गानों पर एक जोरदार प्रस्तुति दी। इतने यंग और टैलेंटेड सिंगर्स को इतनी आसानी और सहजता के साथ लाइव परफॉर्म करते देखकर सभी मेहमान भी बेहद प्रभावित हुए। अनुराधा पौडवाल ने कहा, “मैं अरुणिता और सायली की गायकी की मुरीद हो गई हूं। मैं अरुणिता और सायली को फॉलो करती हूं क्योंकि मुझे दोनों बहुत पसंद हैं। आज की परफॉर्मेंस बेमिसाल थी। जिस तरह आपने ये गाने गाए, इसे हमने बहुत एंजॉय किया! मैं तो आप लोगों को सुनकर इस महामारी को ही भूल गई। ईश्वर का आशीर्वाद आप लोगों पर बना रहे। आगे आप लोगों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।”इस टिप्पणी के बाद अरुणिता ने कहा, “मैं अनुराधा मैम की बड़ी फैन हूं। उस वक्त मैं थोड़ी इमोशनल हो गई, जब उन्होंने यह कहा कि हमारी गायकी से वो महामारी के माहौल को भूल गई। किसी की भी सोच में सकारात्मक बदलाव लाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करके हमें काफी सम्मानित महसूस होता है।” इस सारी मस्ती और मनोरंजन के बीच अनु मलिक और आदित्य नारायण भी अपने सिग्नेचर हुक स्टेप्स के साथ डांस करते नजर आएंगे।

×
Date : 20 May 2021 Posted By : EDITOR
इंडियन आइडल सीजन 12 में अरुणिता और सायली की दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देखकर दंग रह गईं अनुराधा पौडवाल
News Image

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 में जश्न की तैयारियां चल रही हैं। एक मनोरंजक सफर से लेकर कई उपलब्धियां हासिल करने तक, इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस के साथ हर हफ्ते अपनी खास पहचान बना रहे हैं। काफी हद तक इसका श्रेय उनके गुरुओं, जजों और इस शो में आने वाले खास मेहमानों को जाता है, जो हमेशा कंटेस्टेंट्स का हौसला बढ़ाते हैं। इस वीकेंड दर्शकों को लेजेंडरी सिंगर कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल के साथ-साथ जाने-माने म्यूज़िक डायरेक्टर रूप कुमार राठौड़ की मौजूदगी देखने को मिलेगी। अनु मलिक और हिमेश रेशमिया इस शो के जज होंगे, जहां होस्ट और दोस्त आदित्य नारायण के साथ दर्शकों को एक जोरदार म्यूज़िकल ट्रीट मिलेगी। इस दौरान कंटेस्टेंट्स अरूणिता और सायली ने 'बहुत प्यार करते हैं' और 'जिएं तो जिएं कैसे' जैसे गानों पर एक जोरदार प्रस्तुति दी। इतने यंग और टैलेंटेड सिंगर्स को इतनी आसानी और सहजता के साथ लाइव परफॉर्म करते देखकर सभी मेहमान भी बेहद प्रभावित हुए। अनुराधा पौडवाल ने कहा, "मैं अरुणिता और सायली की गायकी की मुरीद हो गई हूं। मैं अरुणिता और सायली को फॉलो करती हूं क्योंकि मुझे दोनों बहुत पसंद हैं। आज की परफॉर्मेंस बेमिसाल थी। जिस तरह आपने ये गाने गाए, इसे हमने बहुत एंजॉय किया! मैं तो आप लोगों को सुनकर इस महामारी को ही भूल गई। ईश्वर का आशीर्वाद आप लोगों पर बना रहे। आगे आप लोगों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।"इस टिप्पणी के बाद अरुणिता ने कहा, "मैं अनुराधा मैम की बड़ी फैन हूं। उस वक्त मैं थोड़ी इमोशनल हो गई, जब उन्होंने यह कहा कि हमारी गायकी से वो महामारी के माहौल को भूल गई। किसी की भी सोच में सकारात्मक बदलाव लाने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करके हमें काफी सम्मानित महसूस होता है।" इस सारी मस्ती और मनोरंजन के बीच अनु मलिक और आदित्य नारायण भी अपने सिग्नेचर हुक स्टेप्स के साथ डांस करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pooja Batra and Aditi Govitrikar join Deepak Tijori at the 5th National Yogasana Sports Championship 2026

📰 Generate e-Paper Clip Pooja Batra and Aditi Govitrikar join Deepak Tijori at the 5th National Yogasana Sports Championship 2026 Mumbai: The 5th National Yogasana Sports Championship 2026 brought together sport, wellness and the entertainment fraternity as actress Pooja Batra and actor-doctor Aditi Govitrikar joined actor Deepak Tijori at the prestigious event. The championship celebrated […]

High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026

📰 Generate e-Paper Clip High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026 Directed by Dhruv Tripathi, written by Mihir Jadhav and Dhruv Tripathi and produced by Partha Kiran Thakur and Joshua Shirsath, investigative thriller ‘Reporting Live’ will release on October 9, 2026 on Netflix Mumbai : A story worth […]