एप्पल के अगले साल 15.5 इंच मैकबुक एयर लॉन्च करने की उम्मीद - Update Now News

एप्पल के अगले साल 15.5 इंच मैकबुक एयर लॉन्च करने की उम्मीद

 

सैन फ्रांसिस्को । एप्पल 15.5 इंच का मैकबुक एयर विकसित कर रहा है जो 2023 के वसंत में लॉन्च हो सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मैकरियूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डिस्प्ले विश्लेषक रॉस यंग के अनुसार, नए मैकबुक एयर के लिए डिजाइन किए गए पैनलों का प्रोडक्शन 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगा। 14 और 16 इंच के मैकबुक प्रो मॉडल के बीच आकार का यह अब तक का सबसे बड़ा मैकबुक एयर होगा। जबकि यंग ने कहा कि इसका डिस्प्ले 15.5 इंच का होगा, उन्होंने पहले कहा था कि यह लगभग 15.2 इंच होगा। उम्मीद है कि इसमें मैगसेफ चाजिर्ंग पोर्ट, अपग्रेडेड स्पीकर सिस्टम और 1080पी कैमरा होगा। नई मैकबुक एयर एम2 और एम2 प्रो चिप विकल्पों के साथ उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सुंदरम फाइनेंस ने गुरुग्राम में किया आयोजित अपनी तरह का एक अनूठा ग्राहक सम्मेलन – ‘सुंदरम सर्कल’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सुंदरम फाइनेंस ने गुरुग्राम में किया आयोजित अपनी तरह का एक अनूठा ग्राहक सम्मेलन – ‘सुंदरम सर्कल’ गुरुग्राम — आज के युग में जब ज़्यादातर मुलाकातें डिजिटल प्लेटफ़ॉर्मों पर होने लगी हैं, ऐसे में सुंदरम फ़ाइनेंस ने गुरुग्राम में अपनी तरह का एक अनोखा ग्राहक सम्मेलन – सुंदरम सर्कल – […]

अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार जम्मू/श्रीनगर : भारती एयरटेल ने आज अमरनाथ यात्रा मार्ग पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। इस पहल से क्षेत्र में तीर्थयात्रियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन के लिए कनेक्टिविटी को और मजबूत […]