Asia Cup 2025 PAK vs SL Pakistan beat Sri Lanka by 5 wickets

Asia Cup 2025 PAK vs SL : पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

Asia Cup 2025 PAK vs SL : पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

Asia Cup: पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में पहली जीत हासिल की है। मंगलवार को पाकिस्तानी टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। इस जीत से पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी हैं। जबकि श्रीलंका लगभग बाहर हो गई है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम ने 134 रन का टारगेट 18 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर दिया। तलत हुसैन 32 और मोहम्मद नवाज 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने छठे विकेट के लिए 41 बॉल पर 58 रन की अहम साझेदारी की। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 24 रन बनाए। टॉस हारकर बैटिंग कर रही श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए। कमिंडू मेंडिस ने 44 गेंद पर 50 रन की पारी खेली। कप्तान चरिथ असलंका ने 20 रन बनाए। कुसल परेरा और वनिंदू हसरंगा ने एक समान 15-15 रन जोड़े। पाकिस्तान से शाहीन शाह अफरीदी ने 3 विकेट झटके। हारिस रऊफ और तलत हुसैन को 2-2 विकेट मिले। तलत हुसैन को दोहरे प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। लगातार बारिश और गीले […]

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]