ASIA CUP India-Pakistan match canceled due to rain

ASIA CUP 2023: बारिश के कारण भारत-पाकिस्तान मैच रद्द

 

पल्लेकेल। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए 267 रन का टारगेट दिया था, लेकिन बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी शुरू नहीं हो सकी। इससे पहले भारत अपने शीर्ष क्रम के चार बल्लेबाज मात्र 66 रन तक गंवाकर गहरे संकट में फंसा हुआ था लेकिन ईशान किशन (82) और उपकप्तान हार्दिक पांड्या (87) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों से टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के अपने पहले मुकाबले में शनिवार को 48.5 ओवर में 266 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारत की पाकिस्तान की सटीक तेज गेंदबाजी के सामने शुरुआत खराब रही। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने रोहित और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बोल्ड कर भारत की जैसे कमर तोड़ दी। रोहित ने 11 और विराट ने चार रन बनाये। हारिस रउफ़ ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को आउट कर भारत की हालत और खराब कर दी। गिल ने दस और अय्यर ने 14 रन बनाये।
=======

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पंजाब किंग्स का जलवा जारी: चेन्नई को 5 विकेट से हराकर दूसरी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL में पंजाब (Punjab Kings) की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पर 5 विकेट से विजय नई दिल्ली : IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह PBKS की लगातार दूसरी जीत और CSK की लगातार दूसरी हार […]

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]