असम-मिजोरम सीमा विवाद: असम पुलिस के 6 जवान शहीद, अमित शाह ने दोनों राज्यों के CM से की बात - Update Now News

असम-मिजोरम सीमा विवाद: असम पुलिस के 6 जवान शहीद, अमित शाह ने दोनों राज्यों के CM से की बात

 

नई दिल्ली। असम-मिजोरम सीमा पर झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने इस घटना पर ट्वीट कर दुख जताया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि शहीद पुलिस जवानों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। असम में कछार जिले के एसपी निंबालकर वैभव चंद्रकांत के पैर में भी गोली लगने की खबर आ रही है। एक अधिकारी के बयान के मुताबिक, असम के कछार जिले के पुलिस अधीक्षक निंबालकर वैभव चंद्रकांत, मिजोरम की ओर से उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल, उनके पैर में गोलियां लगीं। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा विवाद पर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की और शांति सुनिश्चित करने के लिये कहा है। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से इस मामले में दखल देने की मांग की है।
असम-मिजोरम की विवादित सीमा के पास संघर्ष के बाद तनाव बढ़ गया है। वहीं, दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए और एक-दूसरे की पुलिस को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया। दोनों ने केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा से बात की है और उनकी पुलिस शांति बनाए रखेगी। जोरामथांगा ने असम पुलिस पर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने के आरोप लगाए जबकि असम की पुलिस ने दावा किया कि मिजोरम से बड़ी संख्या में ‘‘बदमाशों’’ ने पथराव किया और असम सरकार के अधिकारियों पर हमला किया। असम की बराक घाटी के जिले कछार, करीमगंज और हाइलाकांडी की 164 किलोमीटर लंबी सीमा मिजोरम के तीन जिलों आइजोल, कोलासीब और मामित के साथ लगती हैं। जमीन विवाद के बाद के अगस्त 2020 और इस वर्ष फरवरी में अंतरराज्यीय सीमा के पास संघर्ष हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]