पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, गहरे नाले में गिर गई तेज रफ्तार बस, 39 की मौत - Update Now News

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हादसा, गहरे नाले में गिर गई तेज रफ्तार बस, 39 की मौत

 

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां बलूचिस्तान में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कम से कम 39 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव का काम शुरू हो चुका है। मौके पर पुलिस और राहत कर्मियों की टीम मौजूद है। बताया जा रहा है हादसा बलूचिस्तान के लासबेला इलाके में हुआ। 48 यात्रियों से भरी ये बस क्वेटा से कराची जा रही थी तभी लासबेला इलाके में यू-टर्न लेते हुए बस पुल के पिलर से जा टकराई। इस टक्कर से बस अनियंत्रित हो गई। नियंत्रण खोने के बाद बस सीधे पास की खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही बस में आग लग गई। हादसे में 39 लोगों की जान चली गई। वहीं, तीन लोगों को जीवित बचा लिया गया जिनका इलाज अस्पताल में जारी है…बताया जा रहा है हादसा काफी जोरदार था। जैसे ही बस पुल के पिलर से टकराने के बाद गहरी खाई में गिरी तो तेज आवाज हुई। इस घटना के दौरान वहां रास्ते पर मौजूद राहगीरों ने जब बस को खाई में गिरा देखा तो उन्होंने पुलिस और संबंधित विभाग को इस बारे में जानकारी दी। बाद में जब राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया तो काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’ त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा […]