मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक जारी, बड़े फैसले लिए जाने की संभावना - Update Now News

मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक जारी, बड़े फैसले लिए जाने की संभावना

 

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में कुछ ‘बड़े फैसले’ लिए जाने की संभावना है। एक सूत्र के मुताबिक, बजट 2023 से पहले बड़े फैसले लेने के लिए बैठक बुलाई गई है। इस बार मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट सत्र भी है। सूत्र ने कहा, “बैठक में जी-20, लोकसभा चुनाव आदि से जुड़े कई फैसले लिए जा सकते हैं।” रिपोर्ट के अनुसार, बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई और शाम को समाप्त होने की उम्मीद है। 1 फरवरी 2023 को संसद में पेश होने वाला बजट 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। बजट 2023-24 में मोदी सरकार का पूरा जोर बुनियादी ढांचे के विकास, खासकर रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं और हाई-स्पीड ट्रेनों को जल्द से जल्द चालू कराने पर रहेगा। पूरे रेलवे सिस्टम के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार रेल बजट में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी पर काम कर रही है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस सेक्टर के लिए 2023-24 में करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये के आवंटन की संभावना है।

×
Date : 30 January 2023 Posted By : EDITOR
मोदी मंत्रिपरिषद की बैठक जारी, बड़े फैसले लिए जाने की संभावना
News Image

 

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में कुछ 'बड़े फैसले' लिए जाने की संभावना है। एक सूत्र के मुताबिक, बजट 2023 से पहले बड़े फैसले लेने के लिए बैठक बुलाई गई है। इस बार मोदी सरकार 2.0 का आखिरी पूर्ण बजट सत्र भी है। सूत्र ने कहा, "बैठक में जी-20, लोकसभा चुनाव आदि से जुड़े कई फैसले लिए जा सकते हैं।" रिपोर्ट के अनुसार, बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई और शाम को समाप्त होने की उम्मीद है। 1 फरवरी 2023 को संसद में पेश होने वाला बजट 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। बजट 2023-24 में मोदी सरकार का पूरा जोर बुनियादी ढांचे के विकास, खासकर रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं और हाई-स्पीड ट्रेनों को जल्द से जल्द चालू कराने पर रहेगा। पूरे रेलवे सिस्टम के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार रेल बजट में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी पर काम कर रही है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस सेक्टर के लिए 2023-24 में करीब 1.8 लाख करोड़ रुपये के आवंटन की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]