I still can't believe that Vijay Rupani is no longer among us PM Modi

मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि विजय रूपाणी अब हमारे बीच नहीं हैं : पीएम मोदी

मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि विजय रूपाणी अब हमारे बीच नहीं हैं : PM मोदी

अहमदाबाद | पूरा देश जब अहमदाबाद विमान दुर्घटना से स्तब्ध है, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समग्र हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह अहमदाबाद आ पहुँचे और उन्होंने विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया| पीएम मोदी ने विमान दुर्घटना में घायलों से अस्पताल जाकर मुलाकात की| साथ ही विमान दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी| विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है| पीएम मोदी ने आज उनके परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय रूपाणी के परिवार से मिलने के बाद अपने ट्विटर (एक्स) अकाउंट पर तस्वीरें साझा कीं और विजय रूपाणी के साथ बिताए समय को याद किया।
मैंने विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि विजयभाई अब हमारे बीच नहीं रहे। मेरा उनसे वर्षों पुराना रिश्ता रहा है। हमने कई चुनौतीपूर्ण समय में कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। सरल और सहज स्वभाव वाले विजयभाई बहुत मेहनती और पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में सार्वजनिक जीवन में अपना करियर शुरू करने वाले विजयभाई संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री बने।
विजय रूपाणी को जो भी भूमिका सौंपी गई, चाहे वह राजकोट नगर निगम में हो या राज्यसभा सांसद के रूप में, राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में या राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने हमेशा एक अद्वितीय भूमिका निभाई।
मुझे विजय भाई के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिला था, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने गुजरात की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए, जिनमें से ‘ईज ऑफ लिविंग’ एक उल्लेखनीय कदम है। उनके साथ हुई मुलाकातें और चर्चाएँ हमेशा याद रहेंगी।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना…

×
Date : 13 June 2025 Posted By : EDITOR
मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि विजय रूपाणी अब हमारे बीच नहीं हैं : पीएम मोदी
News Image

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]