वेस्टइंडीज क्रिकेट के मेंटॉर बने ब्रायन लारा - Update Now News

वेस्टइंडीज क्रिकेट के मेंटॉर बने ब्रायन लारा

 

सेंट जोंस (एंटीगा) | क्रिकेट वेस्टइंडीज ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय टीमों का मेंटॉर बनाया है। वह बोर्ड की एकेडमी का भी काम-काज देखेंगे। बोर्ड के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स ने कहा, “लारा सभी कोचों की मदद करेंगे और खिलाड़ियों को तकनीकी सलाह देंगे, ताकि उनका खेल सुधर सके। वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके निर्देशन में हमारी टीमें अच्छा करेंगी। लारा ने इससे पहले टीम के कोचों और खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में समय बिताया था और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह खिलाड़ियों को मानसिक और रणनीतिक रूप से मदद कर सकेंगे। लारा जिम्बाब्वे में वेस्टइंडीज के टेस्ट दल के साथ जुड़ चुके हैं। वह टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच करने वाली कमेटी के सदस्य भी हैं। लारा के कार्यकाल का अभी समय निर्धारित नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इस साल में होने वाले वनडे विश्व कप तक इस पद पर जरूर रहेंगे। हालांकि इस दौरान वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच बने रहेंगे।

×
Date : 28 January 2023 Posted By : EDITOR
वेस्टइंडीज क्रिकेट के मेंटॉर बने ब्रायन लारा
News Image

 

सेंट जोंस (एंटीगा) | क्रिकेट वेस्टइंडीज ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को अपनी सभी अंतर्राष्ट्रीय टीमों का मेंटॉर बनाया है। वह बोर्ड की एकेडमी का भी काम-काज देखेंगे। बोर्ड के क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स ने कहा, "लारा सभी कोचों की मदद करेंगे और खिलाड़ियों को तकनीकी सलाह देंगे, ताकि उनका खेल सुधर सके। वनडे विश्व कप को देखते हुए उनकी नियुक्ति बहुत महत्वपूर्ण है। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके निर्देशन में हमारी टीमें अच्छा करेंगी। लारा ने इससे पहले टीम के कोचों और खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में समय बिताया था और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह खिलाड़ियों को मानसिक और रणनीतिक रूप से मदद कर सकेंगे। लारा जिम्बाब्वे में वेस्टइंडीज के टेस्ट दल के साथ जुड़ चुके हैं। वह टी20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के कारणों की जांच करने वाली कमेटी के सदस्य भी हैं। लारा के कार्यकाल का अभी समय निर्धारित नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इस साल में होने वाले वनडे विश्व कप तक इस पद पर जरूर रहेंगे। हालांकि इस दौरान वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए

📰 Generate e-Paper Clip गुजरात: एशियन और पैरा एशियन गेम्स में गुजरात का मान बढ़ाने वाले 18 खिलाड़ी सम्मानित, बांटे गए 9.27 करोड़ रुपए गांधीनगर। एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और गुजरात का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को गांधीनगर में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गुजरात […]

समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद

📰 Generate e-Paper Clip समायरा राघव: भारत के लिए नहीं खेल सके पिता, अब बेटी से सपना पूरा करने की उम्मीद नई दिल्ली। समायरा राघव महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का ऑक्शन नहीं देखना चाहती थीं। उनके माता-पिता ने भी उन्हें ऑक्शन की लाइव कवरेज देखने से मना कर दिया था। उन्हें डर था कि अगर […]