Captain Shubman Gill scored a century in his first match as captain

IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहले मैच में शतक लगाया

ऐसा करने वाले 5वें भारतीय , गिल टीम इंडिया के लिए टेस्ट कप्तानी के डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

नई दिल्ली. भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कैप्टेंसी संभालते ही इतिहास रच दिया. गिल इंग्लैंड में सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं. भारतीय टीम को जिस तरह की शुरुआत गिल से चाहिए थी, उन्होंने उसी अंदाज में की. गिल ने आते ही चौकों की झड़ी लगा दी. गिल ने बतौर कप्तान शतक से इंग्लैंड में शुरुआत की. इससे अच्छी शुरुआत भला और क्या हो सकती थी. उन्होंने 18 पारियों के बाद अपना अर्धशतक ठोका. इसके बाद शतक जड़कर अपने आलोचकों को करारा जवाब भी दिया. गिल बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं. इससे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ये कारनामा कर चुके हैं.
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरे सेशन में शानदार सेंचुरी जड़ी. उन्होंने 140 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा. उन्होंने ओपनर यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 129 रन की साझेदारी कर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी. गिल ने लगभग साढ़े 4 साल बाद एशिया के बाहर टेस्ट में हाफ सेंचुरी जड़ी. इससे पहले उन्होंंने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में 91 रन की पारी खेली थी .
गिल ने कोहली-गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी की
विजय हजारे ने टेस्ट कप्तान बनते ही नाबाद 164 रन की पारी इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली में खेली थी. उन्होंने यह पारी 1951 में खेली जबकि सुनील गावस्कर ने 1976 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 116 रन बनाए थे.जबकि विराट कोहली ने कप्तान बनते ही पहले टेस्ट मैच में 115 रन बनाए थे. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में ये पारी खेली थी. अब शुभमन गिल इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.

×
Date : 21 June 2025 Posted By : EDITOR
IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान पहले मैच में शतक लगाया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]