Cast of Sony show Chakravarti Samrat Prithviraj Chauhan

अजमेर के तारागढ़ किले का सोनी के शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ की कास्ट करेगी दौरा

अजमेर के तारागढ़ किले का सोनी के शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ की कास्ट करेगी दौरा

वीरता की धरती पर सोनी के शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ शो की दस्तक, कलाकार करेंगे अजमेर के तारागढ़ किले का दौरा

अजमेर के तारागढ़ किले में पहुंचेगा सोनी के शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ का कारवां, रोनित रॉय और उर्वा सवालिया आएंगे नजर

Mumbai: सालों से पृथ्वीराज चौहान की कहानी ज़्यादातर उनकी मशहूर प्रेमकथा राजकुमारी संयोगिता के साथ के इर्द-गिर्द ही सुनाई जाती रही है। लेकिन अब सोनी एंटरटेनमेंट की जो नई सीरीज़ चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान आने वाली है, वो इस नज़रिए को बदलने वाली है। इस बार फोकस होगा उस योद्धा सम्राट पर, जिसकी बहादुरी, तेज़ दिमाग़ और बेमिसाल सैन्य रणनीति ने 12वीं सदी में इतिहास रच दिया था। शो में दिखाया जाएगा वो ऐतिहासिक मोड़, जब पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी थी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 4 जून से शुरू होने वाले शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के प्रमोशन के लिए शो की 7 जून को जयपुर से अजमेर के ऐतिहासिक तारागढ़ किले की ओर रवाना होगी। इस खास मौके पर शो के प्रमुख कलाकार रोनित रॉय और नन्हे उर्वा सवालिया भी मौजूद रहेंगे, जो दौरा करते हुए पृथ्वीराज चौहान के शौर्य और विरासत से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। यह किला राजा पृथ्वीराज चौहान की वीरगाथाओं का साक्षी रहा है, ऐसे में शो की टीम का यहां पहुंचना ऐतिहासिक मायने रखता है। रोनित और उर्वा किले का दौरा कर दर्शकों के साथ शो से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को साझा करेंगे, ताकि लोग इस महान योद्धा के जीवन और संघर्ष को और गहराई से समझ सकें।
बता दें कि इस शानदार शो का बड़ा सेट छः हिस्सों में बंटा है, जो सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन के अलग-अलग जगहों को दिखाता है। इसमें राजा के कमरे, युद्ध की जगह, आंगन और किले के बाहर के हिस्से शामिल हैं। हर जगह को बड़े ध्यान से सजाया गया है ताकि दर्शक उस जमाने का सही एहसास कर सकें। शूटिंग तब शुरू हुई जब एक जाने-माने इतिहासकार ने शो के सेट को ठीक माना, जिससे हर बात सही-सही दिखाई दे।
ये शो 12वीं सदी के राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें उनकी बहादुरी और मोहम्मद गौरी के हमलों के खिलाफ डटकर लड़ने के लिए जाना जाता है। शो की कहानी पूरी तरह हमारे इतिहास में रची-बसी है। मेकर्स ने सेट, कपड़े, डायलॉग और युद्ध के सीन, हर एक चीज़ को असली लुक देने की पूरी कोशिश की है, ताकि लोग उस दौर की भव्यता और पृथ्वीराज के जज़्बे को करीब से महसूस कर सकें।
शानदार युद्ध के सीन, भव्य सेट, अनुभवी कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और गहरी रिसर्च के साथ ये सीरीज़ दर्शकों को भारतीय इतिहास के एक गौरवशाली दौर से रूबरू कराने जा रही है। ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ 4 जून से हर रात 7:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनीलिव पर प्रसारित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चार साहसी नायक, एक लक्ष्य, आज़ाद भारत: प्राइम वीडियो ने जारी किया द रिवोल्यूशनरीज का जोश और रोमांच से भरपूर ट्रेलर Fetching content Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, प्राइम वीडियो ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित हिंदी ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रिवोल्यूशनरीज़’ का ट्रेलर जारी किया। इससे […]

Jubin Nautiyal Captures The Longing For Shyama In His Soulful Festive Offering ‘Shyama Aan Baso’, Presented by T-Series

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Jubin Nautiyal Captures The Longing For Shyama In His Soulful Festive Offering ‘Shyama Aan Baso’, Presented by T-Series   Mumbai: Jubin Nautiyal embraces the spirit of devotion this festive season with ‘Shyama Aan Baso’, a soulful rendition that captures the timeless longing for Krishna to return to Vrindavan. Presented by […]