Chief Minister Dr Yadav had oneto one discussion with industrialists

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री ने सिटी इलेक्ट्रिक ट्रक और इलेक्ट्रिक स्टॉफ बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

Indore: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्‍क्लेव के पहले दिन के दूसरे सत्र में उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की। उद्योग समूहों ने प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक इकाईयों के विस्तार के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन-टू-वन भेंट के बाद वीई कमर्शियल द्वारा बनाए गये स्मार्ट सिटी इलेक्ट्रिक ट्रक, इलेक्ट्रिक स्टॉफ बस और बेस्ट लाईफ स्टाईल अपेरल प्रा.लि. उज्जैन के पहले शिपमेंट को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ जेके सीमेंट के श्री राघवपत सिंघानिया ने प्रदेश में सीमेंट इकाई के विस्तार, वेल्सपन ग्रुप के प्रबंधक निदेशक श्री विपुल माथुर ने टेक्सटाईल इकाई और हेटिच इंडिया के श्री एन्ड्रे एकोल्हड ने फर्नीचर इकाई विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। ऑटोमोबाईल क्षेत्र में कार्यरत वीई कमर्शियल के श्री विनोद अग्रवाल, टेक्सटाईल क्षेत्र में सक्रिय डोनियर शूटिंग्स के श्री राजेन्द्र अग्रवाल और पेपर उद्योग में सक्रिय सीके बिरला ग्रुप के ओरिएंट पेपर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के श्री अश्विन लड्ढा ने भी भेंट एवं चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एलएनटी ग्रुप के श्री एमवी सतीश, टायर मेनुफेक्चरिंग में सक्रिय रालसन ग्रुप के श्री मंजुल पहावा, खाद्य पदार्थ तथा मसाला उद्योग में सक्रिय एमडीएच ग्रुप के श्री राजीव गुलाटी, नकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत ब्लयू लीफ के श्री अमिराम रॉथ और एशियन पेन्ट्स के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के संबंध में विचार-विमर्श किया।

×
Date : 02 March 2024 Posted By : EDITOR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते

📰 Generate e-Paper Clip शाह बोले-राहुल ने नकली संसद लगाई, उसके PM बन जाते हैदराबाद : अमित शाह सोमवार को हैदराबाद में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दिल्ली में नकली संसद लगाई। वे उसके ही पीएम बन जाते तो सोनिया […]

मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

📰 Generate e-Paper Clip मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF नई दिल्ली। भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ मंगलवार तड़के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर, नेल्लोर और नरसापुर के बीच टकराने वाला है। इसके साथ भारी बारिश और 120 किली प्रति घंटे तक की रफ्तार […]