Madhya Pradesh ready for investment influx CM Dr Yadav

Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – CM Dr. Yadav

 

Madhya Pradesh ready for investment influx – CM Dr. Yadav
Investors and Businesses of Singapore eyeing investment opportunities in Madhya Pradesh.
Courtesy call with delegation of Shri Simon Wang, High Commissioner of Singapore

मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री साइमन वांग ने प्रतिनिधि मंडल के साथ की सौजन्य भेंट

भोपाल : मध्यप्रदेश के हर क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। निवेश के लिए इच्छुक सभी संस्थाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त श्री साइमन वांग के प्रतिनिधिमंडल के साथ सौजन्य भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिनिधिमंडल का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उच्चायुक्त श्री वांग ने बताया कि वे पहली बार मध्यप्रदेश आए हैं। मध्यप्रदेश में नवगठित सरकार ने पिछले 60 दिनों में विकास और जनहित के जो कार्य किए हैं वह प्रशंसा योग्य है। साथ ही प्रदेश में विकास के लिए निवेश के नए द्वार के रूप में उज्जैन में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन एक ऐतिहासिक निर्णय है। सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां भी मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक हैं और उज्जैन के रीजनल कॉन्क्लेव में भाग लेने के लिए आए हैं।
सिंगापुर की कंपनी सैमकॉम ग्रीन ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश करती है। लोकसभा चुनाव के बाद यह कंपनी पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के लिए मध्यप्रदेश आने की इच्छुक है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उन्होंने भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क का भ्रमण किया है और स्किल के तकनीकी कोर्स में सिंगापुर भी एक सांझेदार है। उच्चायुक्त श्री वांग ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सिंगापुर आने के लिए आमंत्रित भी किया। प्रतिनिधिमंडल में सिंगापुर के कॉन्सुलेट जनरल श्री चियोंग मिंग फूंग, फर्स्ट सेक्रेटरी (पॉलिटिकल) श्री सीन लिम, फर्स्ट सेक्रेटरी (इकोनॉमिक) श्री विवेक रागुरामन, वाइस कोंसुल (पॉलिटिकल) श्री जाकाउस लिम और पॉलिटिकल एक्सोनॉमिकल विशेषज्ञ सुश्री एरिका मारिया साथ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]